छात्रों के हक पर डाका!...भोपाल में छात्रवृत्ति घोटाला आया सामने, 40 से ज्यादा मदरसों व स्कूलों के खिलाफ केस दर्ज
भोपाल में पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति में भारी घोटाला सामने आया है। पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार से म ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 01 Jul 2025 04:05:52 PM (IST)Updated Date: Tue, 01 Jul 2025 04:05:52 PM (IST)
40 से ज्यादा मदरसों व स्कूलों पर केस दर्ज।HighLights
- भोपाल में छात्रों की छात्रवृत्ति में घोटाला उजागर
- 40 से ज्यादा मदरसों व स्कूलों पर केस दर्ज
- क्राइम ब्रांच करेगी पूरे मामले की जांच
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति में भारी घोटाला सामने आया है। पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार से मिली शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने शहर के 40 से ज्यादा मदरसों/स्कूलों के खिलाफ भोपाल क्राइम ब्रांच में केस दर्ज किया गया है।
छात्र-छात्राओं को सालाना मिलती है ₹5700 की छात्रवृत्ति
जानकारी के मुताबिक पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार की ओर से कक्षा 11वीं और 12वीं में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को सालाना 5700 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाती है। भारत सरकार से मिलने वाली इस छात्रवृत्ति का लाभ 40 से ज्यादा मदरसों/स्कूलों में पढ़ने वाले 11 सौ छात्रों को दिया जा रहा था। जबकि इन मदरसों/स्कूलों की मान्यता महज 10वीं कक्षा की है।
40 से ज्यादा मदरसों व स्कूलों के खिलाफ केस दर्ज
इन सभी मदरसों/स्कूलों गलत तरीके से 11वीं और 12वीं कक्षा की मान्यता दिखाकर छात्रवृत्ति ली जा रही थी। मामला उजागर होने के बाद पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारी ने कल क्राइम ब्रांच में शहर के 40 से ज्यादा मदरसों व स्कूलों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अब पुलिस इन मदरसों व स्कूलों की मान्यता के संबंध में जानकारी जुटा रही है।