• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल: हबीबगंज थाने के अंदर पुलिस से झूमाझटकी, निगरानीशुदा बदमाश और उसके साथियों का हंगामा; वीडियो हुआ वायरल

साईंबाबा नगर के 12 नंबर क्षेत्र में ऑटो पार्किंग की जगह को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। शिकायत के लिए दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे। इसी दौरान लड्डू र...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 21 Oct 2026 08:25:22 AM (IST)Updated Date: Wed, 21 Oct 2026 08:28:00 AM (IST)
भोपाल: हबीबगंज थाने के अंदर पुलिस से झूमाझटकी, निगरानीशुदा बदमाश और उसके साथियों का हंगामा; वीडियो हुआ वायरल
भोपाल के हबीबगंज थाने में मंगलवार रात निगरानीशुदा बदमाश लड्डू राय और उसके साथियों ने हंगामा किया। वीडियोग्रेब

HighLights

  1. निगरानीशुदा बदमाश लड्डू राय और उसके साथियों ने किया हंगामा
  2. पुलिसकर्मियों के बाहर जाने के लिए कहने पर उनके साथ झूमाझटकी
  3. ऑटो पार्किंग विवाद के बाद पहुंचे थे थाने, हंगामे का वीडियाे वायरल

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। हबीबगंज थाने में मंगलवार रात निगरानीशुदा बदमाश लड्डू राय और उसके साथियों ने जमकर हंगामा किया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें बाहर जाने के लिए कहा तो वे उनसे ही उलझ गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों और बदमाशों के बीच झूमाझटकी हुई।

घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। थाने के भीतर पुलिसकर्मियों से इस तरह उलझने की घटना ने कानून-व्यवस्था और पुलिस के इकबाल को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ऑटो पार्किंग को लेकर विवाद

दरअसल, साईंबाबा नगर के 12 नंबर क्षेत्र में ऑटो पार्किंग की जगह को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्ष शिकायत लेकर हबीबगंज थाने पहुंचे थे। पुलिस उनकी शिकायतों पर कार्रवाई कर रही थी।

इसी दौरान लड्डू राय अपने पांच-छह साथियों के साथ थाने पहुंचा और दूसरे पक्ष के लोगों को धमकाने लगा। आरोप है कि उसने बाहर मिलने पर देख लेने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें- Dussehra 2026: मध्य प्रदेश के इस पुलिस थाने में होती है 9 सिर वाले रावण की पूजा, 300 साल पुरानी मूर्ति को रखा गया सुरक्षित

वीडियो वायरल

पुलिसकर्मियों ने उसे थाने से बाहर जाने के लिए कहा तो वह उनसे ही भिड़ गया। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी उसे बाहर करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

लड्डू राय हबीबगंज थाने की गुंडा सूची में शामिल है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और जुए से जुड़े मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने मामले में छह आरोपितों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपितों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।- संजीव चौकसे, थाना प्रभारी