_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के छोला थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की घर में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सभी की गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका है। वहीं, परिवार के मुखिया का शव सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र के चोपड़ा कलां स्थित रेलवे ट्रैक पर मिला।
शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि परिवार के मुखिया ने पत्नी, मां और दो बच्चों की हत्या करने के बाद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नरेंद्र ने धारदार हथियार से परिवार के चारों सदस्यों का गला रेत दिया और इसके बाद रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल हत्या और खुदकुशी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।