• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में सनसनीखेज साइबर फ्रॉड, डेटिंग क्लब की VIP मेंबरशिप और SUV का लालच देकर सेल्समैन से 9.55 लाख की ठगी

राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने डेटिंग क्लब की वीआइपी सदस्यता और लकी ड्रा में एसयूवी कार दिलाने का लालच देकर एक निजी कंपनी के सेल...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 17 Jul 2026 10:39:52 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 Jul 2026 10:39:51 PM (IST)
भोपाल में सनसनीखेज साइबर फ्रॉड, डेटिंग क्लब की VIP मेंबरशिप और SUV का लालच देकर सेल्समैन से 9.55 लाख की ठगी
डेटिंग क्लब की वीआइपी सदस्यता और एसयूवी का झांसा।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने डेटिंग क्लब की वीआइपी सदस्यता और लकी ड्रा में एसयूवी कार दिलाने का लालच देकर एक निजी कंपनी के सेल्समैन से 9.55 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने करीब डेढ़ महीने तक सदस्यता का पंजीयन और एसयूवी के विभिन्न टैक्स जमा करने के बहानों से रकम ऐंठी। वहीं लाभ नहीं मिलने पर पीड़ित ने राशि वापस मांगी तो उससे और रुपये जमा कराने की मांग कर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

लकी ड्रा में एसयूवी कार का दिया झांसा

पुलिस के अनुसार रामेश्वरम कालोनी, बागमुगलिया निवासी 55 वर्षीय अनंत मसीह निजी कंपनी में सेल्समैन हैं। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को खुद को दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित उर्मी फ्रेंडशिप एंड डेटिंग क्लब का प्रतिनिधि बताने वाले लोगों ने फोन और वाट्सएप के जरिए उनसे संपर्क किया।


27 अप्रैल को उन्हें बताया गया कि वह क्लब के सुपर सिक्स लकी ड्रा में विजेता चुने गए हैं और उन्हें पुरस्कार स्वरूप एसयूवी डीजल कार मिलेगी। कार की डिलीवरी का झांसा देकर ठगों ने पंजीयन, सदस्यता, दस्तावेज सत्यापन, आरटीओ, बीमा, टीसीएस, जीएसटी समेत विभिन्न शुल्क के नाम पर अलग-अलग किश्तों में 6.83 लाख रुपये जमा करा लिए।

वीआइपी सदस्यता के नाम पर अतिरिक्त वसूली

इसके बाद 13 मई को राज शर्मा और हिमांशु कुमार नाम से संपर्क करने वाले आरोपितों ने अनंत को वीआइपी सदस्य बनाए जाने का दावा किया। सुरक्षा शुल्क, हेल्थ इंश्योरेंस, Medical जांच और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर उनसे 2.72 लाख रुपये और वसूल लिए।

यह भी पढ़ें- 20 दिन बाद फिर तड़पकर मरीं हजारों मछलियां, नीलम पार्क किनारे लगा ढेर, भोपाल के छोटे तालाब का पानी हुआ जहरीला?

जब पीड़ित ने कार न मिलने पर सवाल उठाया और रकम वापस मांगी तो आरोपितों ने 28,707 रुपये अतिरिक्त जमा करने पर 24 से 48 घंटे में पूरी राशि लौटाने का भरोसा दिया। संदेह होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।