
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भेल दशहरा मैदान में 13 से 17 अक्टूबर तक गरबा आयोजन के चलते शाम 6 बजे से यातायात का दबाव बढ़ने पर वैकल्पिक मार्ग लागू किए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है।
महात्मा गांधी चौराहे से कैरियर कालेज जाने वाला यातायात गेट नंबर-6, गुलाब उद्यान तिराहा और कस्तूरबा अस्पताल होकर आइएसबीटी व चेतक ब्रिज जा सकेगा।
एमपी नगर थाने के चौराहे से डा. भीमराव आंबेडकर फ्लाईओवर, आरआरएल तिराहा और एम्स के सामने की फोरलेन सड़क से अवधपुरी आ-जा सकेंगे। चेतक ब्रिज-गोविंदपुरा टर्निंग से महात्मा गांधी चौराहे जाने वाले वाहन सांची डेयरी कट, कस्तूरबा अस्पताल, गुलाब उद्यान रोड, गेट नंबर-6 और बरखेड़ा मार्केट होकर जाएंगे।
यह भी पढ़ें- MP में अग्निशमन के नए नियम लागू, सभी भवनों की सालाना फायर ऑडिट अनिवार्य, लगेगा फायर टैक्स
ITI तिराहे से कैरियर कालेज होकर चेतक ब्रिज-ISBT जाने वाले वाहन सिक्योरिटी लाइन चौराहे और सांविका पेट्रोल पंप तिराहे से जाएंगे। बसें और व्यावसायिक वाहन पटेल नगर, 11 मील और बागसेवनिया होकर ISBT जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें- भोपाल में आज 6 घंटे तक बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई; शंकर नगर से साकेत तक इन इलाकों में असर