
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भोपाल से दिल्ली जाते समय विमान में असुविधा का सामना करना पड़ा। उनकी सीट बदल दी गई। ड्यूटी मैनेजर मौके पर मौजूद नहीं थे, उनके स्टाफ ने इसकी शिकायत की है।
मामला 23 नवंबर का है। उनके स्टाफ ने नागरिक उड्डयन मंत्री से शिकायत की है। स्टाफ ऑफिसर भूपेंद्र सिंह परस्ते ने शिकायत की है कि ड्यूटी मैनेजर सिद्धार्थ यादव मौके पर मौजूद नहीं थे। इस कारण उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा। केंद्रीय मंत्री को विमान की पिछली सीट पर बैठना पड़ा।
शिकायत के अनुसार ड्यूटी मैनेजर अक्सर मौके पर मौजूद नहीं रहते हैं। उनकी जगह जूनियर कर्मचारी मौजूद रहते हैं, इस कारण प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो पाता। केंद्रीय मंत्री एयर इंडिया की उड़ान से दिल्ली जा रहे थे।
एयरपोर्ट डायरेक्टर सुजीत कुमार पोद्दार का कहना है कि यह घटना चार दिन पहले की है, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान इंडिगो की उड़ान से दिल्ली जा रहे थे। उनकी सीट पहले नंबर की थी। अचानक विमान बदल गया तो उनकी सीट भी बदल दी गई।
यह भी पढ़ें- 120 साल की सजा, 1 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना... एमपी में 1.13 करोड़ की ठगी में शख्स को कोर्ट ने सुनाई सजा
इस कारण उन्हें कुछ असुविधा हुई थी। बाद में हमने एयरलाइन के साथ बैठक कर मामले को सुलझा दिया था। इंडिगो को निर्देश दिया गया है कि इस प्रकार की कोई गलती फिर से नहीं होनी चाहिए।