• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल, इंदौर और जबलपुर रेल इकाइयों में अफसरों की कमी; SP-DSP के 12 पदों में से 5 खाली, कामकाज ठप

प्रदेश में जीआरपी मुख्यालय सहित भोपाल, इंदौर और जबलपुर की इकाइयों में अधिकारियों की कमी है। भोपाल रेल एसपी से लेकर डीएसपी के स्वीकृत 12 पदों में से पांच खाली पड़े हैं।

By anjali tomarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 04:24:46 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 04:24:46 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल, इंदौर और जबलपुर रेल इकाइयों में अफसरों की कमी; SP-DSP के 12 पदों में से 5 खाली, कामकाज ठप
मध्य प्रदेश जीआरपी में अधिकारियों का टोटा। (AI Generated Image)

HighLights

  1. मध्य प्रदेश जीआरपी में अधिकारियों का टोटा
  2. SP-DSP के 12 स्वीकृत पदों में से 5 खाली
  3. मध्य प्रदेश में रेल यात्रियों की सुरक्षा पर संकट!

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों में होने वाले अपराधों पर कार्रवाई की जिम्मेदारी जीआरपी की होती है। ट्रेनों में चोरी, लूट, यात्रियों के साथ मारपीट या अन्य घटनाओं की शिकायत मिलने पर उस पर एफआइआर दर्ज करना, आरोपितों की तलाश करना और मामलों की जांच करना उनके काम में शामिल है।

इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना और अपराधों को रोकने के लिए निगरानी करना भी इसकी जिम्मेदारी है। इन सभी कामों को व्यवस्थित ढंग से कराने और पुलिसकर्मियों की कार्रवाई पर निगरानी का काम एसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारी के पास होता है।


जीआरपी मुख्यालय और तीन इकाइयों में अधिकारियों की कमी

लेकिन इन दिनों प्रदेश में जीआरपी मुख्यालय सहित भोपाल, इंदौर और जबलपुर की इकाइयों में अधिकारियों की कमी है। भोपाल रेल एसपी से लेकर डीएसपी के स्वीकृत 12 पदों में से पांच खाली पड़े हैं। ऐसे में पदस्थ अधिकारियों को अपने नियमित काम के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी संभालनी पड़ रही हैं।

इसका असर मामलों की जांच की समीक्षा, आरोपितों की धरपकड़ के लिए की जा रही कार्रवाई, लंबित मामलों की निगरानी और अधीनस्थ कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश देने जैसे कामों पर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- एमपी में खेती से लाखों की कमाई, 5 एकड़ में तैयार किया आधुनिक मॉडल, सालाना 25 लाख रुपये कमा रहे किसान

मुख्यालय से लेकर इकाइयों तक पद खाली

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, जीआरपी मुख्यालय भोपाल में डीएसपी का एक स्वीकृत पद है, लेकिन यहां कोई अधिकारी पदस्थ नहीं है। भोपाल इकाई में चार में से दो, इंदौर में तीन में से दो और जबलपुर में चार में से दो पद खाली हैं। इस तरह कुल 12 पदों में से केवल सात पर ही अधिकारी कार्यरत हैं।

अधिकारियों की कमी को देखते हुए पुलिस मुख्यालय के विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) को पत्र भेजा गया है। इसमें रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति करने का आग्रह किया गया है, ताकि अपराधों की निगरानी, पुलिस कार्रवाई और प्रशासनिक कामकाज का प्रभावी ढंग से संचालन हो सके।- राजा बाबू सिंह, स्पेशल डीजी (रेल)

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।