• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

एमपी में खेती से लाखों की कमाई, 5 एकड़ में तैयार किया आधुनिक मॉडल, सालाना ₹25 लाख कमा रहे किसान

MP Success Story: पांच एकड़ खेत पर फसल उत्पादन के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन, सब्जी उत्पादन और फल बागवानी भी करते हैं, जिससे उन्हें सालाना 20 से 25 लाख रुपये की आय होती है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 04:08:17 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 04:08:17 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एमपी में खेती से लाखों की कमाई, 5 एकड़ में तैयार किया आधुनिक मॉडल, सालाना ₹25 लाख कमा रहे किसान
सागर के किसान ने 5 एकड़ में पेश किया एकीकृत खेती का मॉडल। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. सागर के किसान ने 5 एकड़ में पेश किया एकीकृत खेती का मॉडल
  2. सागर के किसान उमेश ने 5 एकड़ में तैयार किया आधुनिक मॉडल
  3. किसान एकीकृत खेती कर सालाना कमा रहे 20 से 25 लाख रुपये

नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। बीना क्षेत्र के ग्राम गुलौआ में किसान उमेश पटेल ने मेहनत, नवाचार और संसाधनों के बेहतर उपयोग से एकीकृत खेती का एक ऐसा माडल पेश किया है, जो अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक बन गया। वे अपने पांच एकड़ खेत पर फसल उत्पादन के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन, सब्जी उत्पादन और फल बागवानी भी करते हैं, जिससे उन्हें सालाना 20 से 25 लाख रुपये की आय होती है। उनके कृषि माडल को देखने और समझने के लिए देश भर से किसान पहुंच रहे हैं।

परिवार के सहयोग से चल रहा फार्म

इस काम में उमेश का पूरा परिवार जुटा है, सभी अलग-अलग गतिविधियां संभालते हैं। फार्म पर गेहूं, चना और ज्वार सहित अन्य फसलों के साथ फलों-सब्जियों का उत्पादन किया जाता है। गोबर गैस संयंत्र और वर्मी कम्पोस्ट निर्माण की व्यवस्था भी है। पशुओं के गोबर से बायोगैस और जैविक खाद बनती है, खेत के जैविक अवशेष भी खाद तैयार करने में काम आते हैं।


इससे बाहरी संसाधनों पर निर्भरता घटाने और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में मदद मिलती है। पालीहाउस के जरिये संरक्षित खेती की जाती है और ऊर्जा की जरूरत सोलर पैनल से पूरी होती है। इस तरह खेती, पशुपालन सहित अन्य गतिविधियां एक-दूसरे की पूरक बनी हुई हैं।

उत्पादन के साथ बाजार पर भी ध्यान

उमेश खेत में पैदा होने वाली सब्जियां व अन्य कृषि उत्पाद आनलाइन माध्यमों के जरिये सीधे ग्राहकों तक पहुंचाते हैं। इसके अलावा, बीना में हर रविवार लगने वाला जैविक हाट बाजार से भी आसपास के किसान उनसे उत्पाद खरीद ले जाते हैं।

इस हाट बाजार की शुरुआत सात-आठ किसानों से हुई थी, जहां अब 12 से 15 किसान जैविक उत्पाद लेकर पहुंचते हैं। रसायन मुक्त सब्जियों की बिक्री के साथ जैविक खेती सीखने के इच्छुक किसानों को जानकारी और मार्गदर्शन भी दिया जाता है। बाजार उत्पादन, प्रशिक्षण और विपणन को जोड़ने का माध्यम बन रहा है।

यह भी पढ़ें- Ladli Behna Yojana: कब आएगी लाड़ली बहनों की 43वीं किस्त? जानें तारीख और स्टेटस चेक करने का तरीका

कृषि विभाग का मार्गदर्शन भी मिला

पांच एकड़ में विकसित उमेश का यह फार्म सिखाता है कि उपलब्ध संसाधनों का समन्वित उपयोग, परिवार का सामूहिक परिश्रम, बाजार की समझ और नए प्रयोग करने की इच्छाशक्ति से सीमित जमीन पर भी कृषि को बेहतर आमदनी का माध्यम बनाया जा सकता है।

उमेश ने बताया कि इस काम में उन्हें कृषि विभाग से तकनीकी मार्गदर्शन और सहयोग भी मिल रहा है। वरिष्ठ कृषि अधिकारी अवधेश राय द्वारा समय-समय पर आधुनिक कृषि तकनीक, कृषि विविधीकरण, उद्यानिकी और एकीकृत कृषि प्रणाली के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाता है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।