• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में मंत्रालय के पास से हटेंगी झुग्गियां, परिवारों को किया जाएगा दूसरी जगह शिफ्ट

भोपाल के बाणगंगा क्लस्टर में मंत्रालय और आसपास के सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले सफाईकर्मियों, ड्राइवरों, घरेलू सहायकों और छोटे कर्मचारियों को बसाने की योजना है।

By Madanmohan malviyaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 11:37:04 AM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 11:42:02 AM (IST)
भोपाल में मंत्रालय के पास से हटेंगी झुग्गियां, परिवारों को किया जाएगा दूसरी जगह शिफ्ट
भोपाल में मंत्रालय के पास रहने वाले परिवारों का होगा विस्थापन। - एआई इमेज

HighLights

  1. दानापानी, राजीव नगर और अर्जुन नगर में ईडब्ल्यूएस आवास बनाने की योजना
  2. पहले आवास निर्माण का कार्य किए जाना है, इसके बाद विस्थापन की कार्रवाई होगी
  3. स्कूल, कम्युनिटी हाल, शहरी वन और बिजली सब स्टेशन जैसी सुविधाएं होंगी

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल के सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक और वीआईपी इलाकों के आसपास दशकों से बसी झुग्गी बस्तियों को हटाने की तैयारी तेज हो गई है। नगर निगम ने पुनर्वास मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत पहले पक्के मकान बनाए जाएंगे, फिर झुग्गीवासियों को शिफ्ट किया जाएगा। झुग्गी विस्थापन की योजना को लेकर संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की।

जिसमें उन्होंने भोपाल को झुग्गी मुक्त बनाने और उनमें रह रहे रहवासियों को स्वच्छ वातावरण व सुविधायुक्त प्रधानमंत्री आवास दिलवाने के लिए तत्परतापूर्वक कार्रवाई के लिए कहा है। बैठक में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार, संयुक्त आयुक्त राजस्व डॉ. विनोद यादव, अपर कलेक्टर पीसी शाक्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


संभागायुक्त को संबंधित अधिकारियों ने बताया कि झुग्गी मुक्त भोपाल प्रोजेक्ट के अंतर्गत वल्लभ भवन पहाड़ी, अरेरा हिल्स, एमपीनगर, बाणगंगा क्षेत्र, पत्रकार कॉलोनी, मैनिट और कोलार तिराहा आदि क्षेत्रों को झुग्गी मुक्त किया जाना है। इसके लिए दानापानी सब्जी फार्म, राजीव नगर, अर्जुन नगर आदि क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास बनाए जाने की योजना है, जिनमे झुग्गीवासियों को विस्थापित किया जाएगा।

पहले आवास निर्माण का कार्य किए जाना है, इसके बाद विस्थापन की कार्रवाई होगी। दानापानी फेस-1 के अंतर्गत 7560 ईडब्ल्यूएस आवास बनाए जाने की योजना है। बताया जा रहा है कि पूरी योजना में बाणगंगा क्लस्टर में 6,060 और दानापानी में 21,255 मकान बनाने की योजना है। दोनों परियोजनाओं की कुल प्रस्तावित आवास क्षमता 27,315 होगी।

यह भी पढ़ें- तंग गली को ही बना दिया अपना पहला फैशन रैंप! जानिए भोपाल के झुग्गी बस्ती से निकली प्रीति प्रजापति की सक्सेस स्टोरी

मंत्रालय के पास ही मिलेगा रोजगार का सहारा

बाणगंगा क्लस्टर में मंत्रालय और आसपास के सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले सफाईकर्मियों, ड्राइवरों, घरेलू सहायकों और छोटे कर्मचारियों को बसाने की योजना है। इससे उनकी आजीविका प्रभावित नहीं होगी।

निर्माण के दौरान 6042 पात्र परिवारों को तीन साल तक प्रतिमाह छह हजार रुपये किराया सहायता देने का प्रस्ताव भी है। दानापानी में 76.11 हेक्टेयर क्षेत्र में आवासीय टाउनशिप विकसित होगी। इसमें स्कूल, कम्युनिटी हाल, शहरी वन और बिजली सब स्टेशन जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं।

यह भी पढ़ें- भोपाल में मंत्रालय के पास की झुग्गियां हटेंगी: बाणगंगा और दानापानी में मिलेंगे 1BHK फ्लैट्स, 3,834 करोड़ का प्लान तैयार

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।