MP में स्मार्ट मीटर कंज्यूमर्स को बड़ी राहत; सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली खपत पर मिलेगी 20% तक छूट
10 किलोवाट तक भार वाले उपभोक्ता पात्र होंगे। घरेलू, गैर घरेलू, सार्वजनिक जल कार्य, स्ट्रीट लाइट और निम्नदाब औद्योगिक श्रेणी के पात्र उपभोक्ताओं को सुव...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 07:53:07 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 07:53:07 PM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो।HighLights
- सोलर आवर में बिजली खपत पर 20 प्रतिशत तक छूट
- सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली के उपयोग पर राहत
- 10 किलोवाट तक भार वाले उपभोक्ता पात्र होंगे
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिजली की खपत के अनुसार समय आधारित छूट का लाभ दिया जा रहा है। कंपनी के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक के समय को सोलर आवर निर्धारित किया गया है।
इस अवधि में बिजली का उपयोग करने वाले पात्र उपभोक्ताओं को ऊर्जा प्रभार की सामान्य दर पर 20 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
10 किलोवाट तक है छूट
कंपनी के अनुसार यह सुविधा घरेलू, गैर घरेलू, सार्वजनिक जल कार्य, स्ट्रीट लाइट और निम्नदाब औद्योगिक श्रेणी के उन उपभोक्ताओं के लिए है, जिनका स्वीकृत भार या अनुबंध मांग दस किलोवाट तक है। छूट की गणना सरकारी सब्सिडी को छोड़कर की जाती है।
कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर लगाने में सहयोग करने और इसके माध्यम से मिलने वाले लाभ का उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर से बिजली की खपत की सटीक रीडिंग, पारदर्शी बिलिंग और वास्तविक समय में खपत की निगरानी संभव है।
यह भी पढ़ें- 21 साल बाद भोपाल को मिलेगा नया मास्टर प्लान! 15 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहत मिली तो जल्द लागू होगा नया ड्राफ्ट
मोबाइल पर एप से रहें अपडेट
मोबाइल एप के माध्यम से उपभोक्ता कहीं से भी अपनी बिजली खपत की जानकारी देख सकते हैं। इससे बिजली की खपत को नियंत्रित करने और ऊर्जा बचाने में मदद मिलती है।
कंपनी के अनुसार स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ता अपनी दैनिक खपत पर नजर रखकर सोलर आवर में अधिक बिजली का उपयोग कर छूट का लाभ ले सकते हैं। साथ ही ऊर्जा की बचत से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को भी कम किया जा सकता है।