• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

ओडिशा से गांजा लेकर भोपाल पहुंचा तस्कर और दो महिलाएं गिरफ्तार, 8.26 किलो माल जब्त

भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में एक युवक कैलाश कुशवाह और दो महिलाओं पूजा राठौर व सपना वंशकार को गिरफ्तार किया।

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 11:44:57 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 11:44:57 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ओडिशा से गांजा लेकर भोपाल पहुंचा तस्कर और दो महिलाएं गिरफ्तार, 8.26 किलो माल जब्त
प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. गौतम नगर थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी
  2. कैलाश ओडिशा से गांजा लेकर भोपाल पहुंचा
  3. आरोपी के साथ दो महिलाएं भी गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। नशे की खेप लेकर शहर पहुंच रहे तस्करों पर कार्रवाई करते हुए गौतम नगर थाना पुलिस ने एक युवक और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। तीनों के कब्जे से कुल 8.26 किलो गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब सवा तीन लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं।

तलाशी में 4.165 किलो गांजा मिला

पुलिस के अनुसार गुरुवार को अटल अय्यूब नगर स्थित रेलवे कैबिन के पास पिट्ठू बैग लेकर खड़े कैलाश कुशवाह उर्फ राजेश उर्फ बड़े (35), निवासी धर्मकांटा के पास, हनुमानगंज को पकड़ा गया। बैग की तलाशी में 4.104 किलो गांजा मिला। जेब से मोबाइल भी बरामद हुआ।


पूछताछ में उसने बताया कि गांजा ओडिशा से लेकर आया था और ट्रेन से उतरने के बाद ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पूजा राठौर (28) और सपना वंशकार (26) को नारियलखेड़ा के पास से गिरफ्तार किया। दोनों के पास से 4.165 किलो गांजा मिला।

यह भी पढ़ें- MP में नशे के खिलाफ एक्शन: भोपाल संभाग से 426 किलो गांजा जब्त, 249 तस्करों पर केस

मंडीदीप में रहती है महिला

पूजा रायसेन जिले के मंडीदीप में किराये के मकान में रहती है, जबकि सपना रायसेन के कोतवाली थाना क्षेत्र की निवासी है। पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाएं कैलाश से ही गांजा लेकर जा रही थीं।

पुलिस अब यह पता लगा रही है कि खेप शहर में किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन शामिल हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।