MP में नशे के खिलाफ एक्शन: भोपाल संभाग से 426 किलो गांजा जब्त, 249 तस्करों पर केस
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान में पुलिस और संबंधित विभागों ने 134 प्रकरण दर्ज कर 249 आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की।
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 08:44:54 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 08:57:47 AM (IST)
फाइल फोटो, नईदुनिया।HighLights
- संभाग में 426.80 किलो गांजा जब्त
- राजगढ़ में सबसे ज्यादा गांजा बरामद
- विदिशा में गांजे के 22 पौधे भी मिले
नईदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। संभाग में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस और संबंधित विभागों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 426.80 किलो गांजा जब्त किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत 134 प्रकरण दर्ज कर 249 आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
राजगढ़ और विदिशा में सबसे ज्यादा केस
जब्ती में सबसे बड़ा हिस्सा राजगढ़ जिले का रहा, जहां 241.106 किलो गांजा पकड़ा गया। इसके अलावा विदिशा में 117.718 किलो, सीहोर में 42.411 किलो, रायसेन में 15.295 किलो और भोपाल ग्रामीण में 10.273 किलो गांजा जब्त किया गया। विदिशा में गांजे के 22 पौधे भी बरामद किए गए हैं।
संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने बताया कि सभी संबंधित विभागों के समन्वय से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।