• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में सर्पदंश स्थानीय आपदा घोषित, अस्पतालों में अनिवार्य रूप से एंटी-वेनम रखने के निर्देश, हर जिले को मिले 23.17 लाख रुपये

MP Snakebite Local Disaster: वर्षा ऋतु में सर्पदंश की बढ़ती आशंका को देखते हुए मध्य प्रदेश शासन ने सर्पदंश को स्थानीय आपदा घोषित किया है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 03:48:59 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 03:48:59 PM (IST)
एमपी में सर्पदंश स्थानीय आपदा घोषित, अस्पतालों में अनिवार्य रूप से एंटी-वेनम रखने के निर्देश, हर जिले को मिले 23.17 लाख रुपये
मध्य प्रदेश में सर्पदंश घोषित हुई स्थानीय आपदा। (AI Generated Image)

HighLights

  1. मध्य प्रदेश में सर्पदंश घोषित हुई स्थानीय आपदा
  2. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रहेंगी जीवनरक्षक दवाएं
  3. ग्राम पंचायतों-स्कूलों में चलेंगे जागरूकता अभियान

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। वर्षा ऋतु में सर्पदंश की बढ़ती आशंका को देखते हुए मध्य प्रदेश शासन ने सर्पदंश को स्थानीय आपदा घोषित किया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जिलों को कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

साथ ही सभी सरकारी अस्पतालों में एंटी वेनम उपलब्ध कराने और स्थानीय स्तर पर सर्प-मित्रों का नेटवर्क तैयार करने के लिए कहा गया है। प्राधिकरण ने कहा कि सांपों के प्राकृतिक आवास एवं बिलों में पानी भर जाने के कारण वे सुरक्षित एवं सूखे स्थानों की तलाश में मानव बस्तियों, घरों और खेतों के आसपास आने लगते हैं।

अस्पतालों में एंटी-वेनम और जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता

सभी शासकीय अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी-वेनम, जीवनरक्षक दवाइयों और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सर्पदंश की घटनाओं का जिला स्तरीय डाटाबेस तैयार किया जाएगा, ताकि प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर प्रभावी कदम उठाए जा सकें। प्रशिक्षण एवं क्षमता वृद्धि योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रत्येक जिले को 23.17 लाख रुपये दिए गए हैं।


यह भी पढ़ें- एमपी के राशन विक्रेताओं को बड़ी राहत, सरकार ने जारी किया 18 माह का बकाया मानदेय, 33 जिलों को मिला बजट

जागरूकता अभियान और जिला स्तरीय डाटाबेस

ग्राम पंचायतों, स्कूलों, कालेजों और कृषि चौपालों में जागरूकता कार्यक्रम करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि अभी तक सर्पदंश से मृतकों का कोई आंकड़ा सामने नहीं आया है। जिलों में छिटपुट मामले सामने आते रहे हैं।