• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में 230 विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे खेल परिसर, 2800 मेगावाट बिजली के लिए होंगे टेंडर, कैबिनेट बैठक में आएगा प्रस्ताव

MP Cabinet Meeting News: प्रदेश में 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। युवाओं के कौशल विकास, रोजगार से लेकर खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा देने...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 08:57:00 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 08:57:00 PM (IST)
एमपी में 230 विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे खेल परिसर, 2800 मेगावाट बिजली के लिए होंगे टेंडर, कैबिनेट बैठक में आएगा प्रस्ताव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट बैठक। (AI Generated Image)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट बैठक
  2. जल संसाधन की योजनाओं को मिलेगी 5 साल की वित्तीय स्वीकृति
  3. हर विधानसभा में इंडोर-आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की तैयारी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश में 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। युवाओं के कौशल विकास, रोजगार से लेकर खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार काम करेगी।

मंगलवार को कैबिनेट बैठक

इसी कड़ी में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में खेल परिसर बनाने के प्रस्ताव पर निर्णय लिया जाएगा। साथ ही भविष्य में बिजली की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 2,800 मेगावाट ताप विद्युत परियोजना के लिए निविदा आमंत्रित करने के प्रस्ताव पर विचार होगा।

यह भी पढ़ें- इंदौर में फिर धंसी भ्रष्टाचार की सड़क... पंढरीनाथ थाने के सामने 10 फीट गहरा गड्ढा हुआ, 5 हफ्ते में यह चौथा मामला

कैबिनेट बैठक में अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय

बैठक में जल संसाधन सहित अन्य विभागों में संचालित योजनाओं को आगामी पांच वर्षों तक निरंतर रखने वाली योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति दी जाएगी। साथ ही नवगठित जिलों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अनुभाग खोलने सहित कर्मचारियों की जांच से जुड़े प्रकरणों पर निर्णय लिया जाएगा।