• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP के जूनियर डॉक्टरों को बड़ी सौगात, स्टाइपेंड में हुई बढ़ोतरी; जानें अब कितनी मिलेगी राशि

प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की गई है। एक अप्रैल 2025 से संशोधित स्टाइपेंड लागू कर दिया गया है।

By Digital DeskEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Fri, 13 Mar 2026 04:48:50 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Mar 2026 08:05:20 PM (IST)
MP के जूनियर डॉक्टरों को बड़ी सौगात, स्टाइपेंड में हुई बढ़ोतरी; जानें अब कितनी मिलेगी राशि
MP के जूनियर डॉक्टरों को बड़ी सौगात

HighLights

  1. मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी
  2. संशोधित स्टाइपेंड 1 अप्रैल 2025 से लागू किया गया है
  3. पीजी, इंटर्न और रेजिडेंट डॉक्टरों को सीधा लाभ मिलेगा

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। यह बढ़ा हुआ स्टाइपेंड एक अप्रैल 2025 से लागू होगा। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 2.94 के आधार पर की गई इस वृद्धि से जूनियर डॉक्टरों को हर महीने लगभग दो से ढाई हजार रुपये तक का लाभ मिलेगा।

दरअसल, अप्रैल 2025 से संशोधित स्टाइपेंड लागू करने की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने 9 मार्च को हड़ताल की थी। हालांकि उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से चर्चा के बाद कुछ ही घंटों में हड़ताल स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को स्टाइपेंड बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए।


पीजी और इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा

जारी आदेश के अनुसार पीजी प्रथम वर्ष के डॉक्टरों का स्टाइपेंड 75,444 रुपये से बढ़ाकर 77,662 रुपये कर दिया गया है। पीजी द्वितीय वर्ष का स्टाइपेंड 77,764 रुपये से बढ़ाकर 80,050 रुपये और तृतीय वर्ष का 80,086 रुपये से बढ़ाकर 82,441 रुपये कर दिया गया है।

इसी तरह मेडिकल इंटर्न का स्टाइपेंड 13,928 रुपये से बढ़ाकर 14,337 रुपये कर दिया गया है। सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के स्टाइपेंड को भी बढ़ाकर 82,441 रुपये निर्धारित किया गया है।

रेजिडेंट डॉक्टरों को भी फायदा

सीनियर रेजिडेंट का स्टाइपेंड 88,210 रुपये से बढ़ाकर 90,803 रुपये कर दिया गया है। वहीं जूनियर रेजिडेंट का स्टाइपेंड 61,515 रुपये से बढ़ाकर 63,324 रुपये कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- भोपाल नगर निगम में लोकायुक्त का छापा, करोड़ों के फर्जी बिल घोटाले की जांच शुरू, 10 साल के रिकॉर्ड जब्त