• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में डीबी मॉल के 'बिरयानी क्वीन' में शाकाहारी सोया चाप में निकला मांस, मचा हड़कंप

Bhopal News: डीबी मॉल के फूड कोर्ट में लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां बिरयानी क्वीन आउटलेट पर शाकाहारी सोया चाप बिरयानी का ऑर्डर देने व...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Sun, 08 Feb 2026 10:53:33 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Feb 2026 10:53:33 AM (IST)
भोपाल में डीबी मॉल के 'बिरयानी क्वीन' में शाकाहारी सोया चाप में निकला मांस, मचा हड़कंप
भोपाल में डीबी मॉल के 'बिरयानी क्वीन' में शाकाहारी सोया चाप में निकला मांस, मचा हड़कंप

HighLights

  1. वीडियो साक्ष्य के रूप में तैयार किया
  2. स्टाफ और संचालक ने गलती स्वीकारी
  3. मानकों का पालन नहीं करने का आरोप

नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। डीबी मॉल के फूड कोर्ट में लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां बिरयानी क्वीन आउटलेट पर शाकाहारी सोया चाप बिरयानी का ऑर्डर देने वाले एक परिवार को खाने में चिकन का टुकड़ा परोसा गया। इस घटना से शाकाहारी उपभोक्ताओं में भारी रोष है और उन्होंने इसे धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया है।

शिकायतकर्ता अजीत सिंह ने बताया कि वे अपने भाई नरेंद्र मीणा और बेटी भाग्या के साथ खाना खाने फूड कोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने शुद्ध शाकाहारी भोजन की प्राथमिकता देते हुए बिरयानी क्वीन से सोया चाप का ऑर्डर दिया। लेकिन परोसी गई सोया चाप बिरयानी में चिकन के टुकड़े मिलने पर वह दंग रह गए।


वीडियो साक्ष्य के रूप में तैयार किया

अजीत ने तुरंत इस घटना का वीडियो साक्ष्य के रूप में तैयार किया। अजीत सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा हम पूर्णतः शाकाहारी हैं। भोजन में मांस मिलना केवल एक गलती नहीं है, बल्कि हमारी धार्मिक आस्था और विश्वास पर गहरी चोट है। प्रबंधन की यह लापरवाही अक्षम्य है।

स्टाफ और संचालक ने गलती स्वीकारी

मामला बढ़ता देख आउटलेट के स्टाफ और संचालक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने लिखित में गलती मानी और रुपये वापस करने की पेशकश की। आउटलेट के मालिक अरनब ने भी फोन पर शिकायतकर्ता से माफी मांगी।

अलग-अलग रसोई की व्यवस्था होनी चाहिए

पीड़ित पक्ष ने फूड कोर्ट मैनेजर गौरीशंकर को लिखित शिकायत सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि यहां स्वच्छता और शुद्धता के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। उनकी मांग है कि शाकाहारी और मांसाहारी भोजन पकाने के लिए अलग-अलग रसोई की व्यवस्था होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- भोपाल में फसलों और पशुओं पर एंटीबायोटिक्स का छिड़काव, इंसानों में 'रेजिस्टेंस' का बढ़ा खतरा

एक ही स्थान पर दोनों तरह का भोजन तैयार करना शाकाहारी नागरिकों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।पीड़ित परिवार का कहना है कि वे इस मामले को केवल माफी तक सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में किसी अन्य व्यक्ति के साथ ऐसी घटना न हो।