• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

त्योहार पर MP में सफाई संकट: 1 लाख सफाईकर्मियों की हड़ताल, घरों से नहीं उठा कचरा

मध्य प्रदेश के शहरों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। नगरीय निकायों के करीब एक लाख दैनिक वेतनभोगी सफाईकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

By anuj mainaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 10:19:32 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 10:19:32 AM (IST)
त्योहार पर MP में सफाई संकट: 1 लाख सफाईकर्मियों की हड़ताल, घरों से नहीं उठा कचरा
भोपाल में इस तरह पूरी सड़क और गलियों में कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं। नईदुनिया।

HighLights

  1. दैनिक वेतनभोगी सफाईकर्मियों की हड़ताल
  2. 800 से अधिक कचरा वाहनों के पहिये थमे
  3. एसीएस के साथ दो घंटे की वार्ता बेनतीजा

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। दीपावली से ठीक पहले मध्य प्रदेश के शहरों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। नगरीय निकायों के करीब एक लाख दैनिक वेतनभोगी सफाईकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इसका असर राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई शहरों में दिखाई दिया।

बुधवार को कई क्षेत्रों में न तो झाड़ू लगी और न ही घरों से डोर-टू-डोर कचरा उठाया गया। गली-मोहल्लों से लेकर प्रमुख बाजारों तक कचरे के ढेर जमा हो गए। त्योहार के ठीक पहले सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से नागरिकों और व्यापारियों की परेशानी बढ़ गई है।


भोपाल नगर निगम के करीब 14 हजार कर्मचारियों में से आठ हजार दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। इससे शहर के 85 वार्डों की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई। निगम के 800 से अधिक कचरा वाहन भी खड़े रहे। न्यू मार्केट, एमपी नगर, बिट्टन मार्केट, चौक बाजार, नवबहार सब्जी मंडी और बैरागढ़ सहित प्रमुख बाजारों में कचरा जमा होता रहा। कई स्थानों पर लोगों और व्यापारियों को खुद ही कचरा हटाना पड़ा।

दीपावली पर रोजाना एक हजार टन तक पहुंचता है कचरा

सामान्य दिनों में भोपाल से करीब 850 मीट्रिक टन कचरा निकलता है। दीपावली के दौरान इसकी मात्रा बढ़कर लगभग एक हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन तक पहुंच जाती है। ऐसे समय में सफाईकर्मियों की हड़ताल से नगर निगम के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

राजगढ़, विदिशा और नर्मदापुरम में भी असर

राजगढ़ जिले के सभी 14 नगरीय निकायों में सफाईकर्मी काम पर नहीं पहुंचे। विदिशा नगर पालिका में भी कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए। नर्मदापुरम, रायसेन जिले के गैरतगंज और अशोक नगर जिले के शाढौरा नगर परिषद में भी सफाई व्यवस्था प्रभावित रही।

अपर मुख्य सचिव के साथ वार्ता बेनतीजा

हड़ताल समाप्त कराने के लिए बुधवार शाम नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे और नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे ने कर्मचारी नेताओं के साथ करीब दो घंटे चर्चा की। हालांकि, वार्ता में कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका।

अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मगनलाल झांझोट ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। मंगलवार को प्रदर्शन और चक्काजाम के बाद बुधवार को अधिकारियों से चर्चा हुई, लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- दीपावली से पहले भोपाल में बड़ा संकट: सड़क पर उतरे सफाईकर्मी, आज से प्रदेशभर में हड़ताल

इन मांगों को लेकर अड़े हैं कर्मचारी

- दैनिक वेतनभोगी सफाईकर्मियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।

- सभी कर्मचारियों को स्थायी किया जाए और ठेका व्यवस्था समाप्त हो।

- न्यूनतम वेतन बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए।

- कर्मचारी की मृत्यु होने पर परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।

त्योहार के समय सफाई व्यवस्था पर संकट

दीपावली के दौरान बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में सफाई की जरूरत सामान्य दिनों से अधिक रहती है। ऐसे में हड़ताल लंबी खिंचने पर कचरा संग्रहण और निस्तारण की व्यवस्था पर और दबाव बढ़ सकता है। फिलहाल कर्मचारियों और शासन के बीच सहमति नहीं बनने से शहरों की सफाई व्यवस्था बहाल होने पर अनिश्चितता बनी हुई है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।