• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

डिग्री तो मिलेगी, डॉक्टरी का ज्ञान कैसे मिलेगा? एमपी में शिक्षकों की कमी से 3 कॉलेज की मान्यता अटकी

सभी कालेजों की स्थिति देखें तो यहां औसतन मात्र 39 प्रतिशत फैकल्टी ही उपलब्ध हैं। सबसे खराब स्थिति पिछले सत्र में खुले श्योपुर और सिंगरौली कालेजों की है, जहां क्रमशः 17 और 22% फैकल्टी ही कार्यरत है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 10:20:43 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 10:20:43 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
डिग्री तो मिलेगी, डॉक्टरी का ज्ञान कैसे मिलेगा? एमपी में शिक्षकों की कमी से 3 कॉलेज की मान्यता अटकी
मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी का बड़ा संकट।

HighLights

  1. मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी का बड़ा संकट
  2. 6 नए कॉलेजों में औसतन केवल 39% स्टाफ
  3. श्योपुर और सिंगरौली में हालात सबसे खराब

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। राज्य सरकार ने मेडिकल कालेजों में फैकल्टी (प्राध्यापक, सह प्राध्यापक और सहायक प्राध्यापक) की उपलब्धता बढ़ाने के लिए वर्ष 2013 में स्वशासी की जगह शासकीय मेडिकल कालेज संचालित करने का निर्णय लिया था। इसके बाद से छह कालेज खोले जा चुके हैं। इनमें सतना, सिवनी, नीमच, मंदसौर, सिंगरौली और श्योपुर शामिल हैं।

औसतन सिर्फ 39 प्रतिशत फैकल्टी उपलब्ध

सभी कालेजों की स्थिति देखें तो यहां औसतन मात्र 39 प्रतिशत फैकल्टी ही उपलब्ध हैं। सबसे खराब स्थिति पिछले सत्र में खुले श्योपुर और सिंगरौली कालेजों की है, जहां क्रमशः 17 और 22 प्रतिशत फैकल्टी ही कार्यरत है।

ऐसे में सवाल यह है कि एमबीबीएस विद्यार्थियों को डिग्री तो मिल जाएगी, लेकिन उन्हें डाक्टरी का पूरा ज्ञान कैसे मिल पाएगा। इन दोनों मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस पाठ्यक्रम की सौ-सौ सीटें हैं।

नए कालेजों में फैकल्टी जुटाना और मुश्किल

यह तो संचालित हो रहे कालेजों की स्थिति है। जिन नए शासकीय कालेजों में एमबीबीएस पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जाना है, वहां फैकल्टी उपलब्ध करा पाना और मुश्किल हो गया है। इसी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से दमोह, छतरपुर और बुधनी कालेजों में पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की तैयारी थी। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को आवेदन भी किया था।


तीनों कॉलेजों में हर जगह फैकल्टी की संख्या दस से कम रही। इस कारण आयोग ने मान्यता के लिए निरीक्षण तक नहीं किया। 2027-28 के सत्र में इनके अतिरिक्त उज्जैन, राजगढ़ और मंडला में भी कालेज प्रारंभ करने का लक्ष्य है। ऐसे में फैकल्टी की कमी के कारण मान्यता मिलना मुश्किल होगा।

यह भी पढ़ें- सफाई पर सालाना ₹250 करोड़ खर्च, फिर भी स्वच्छता अवॉर्ड की दौड़ से बाहर भोपाल, कांग्रेस ने जताया विरोध

उपमुख्यमंत्री बोले- लगातार चल रही भर्ती प्रक्रिया

इस संबंध में उपमुख्यमंत्री स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राजेंद्र शुक्ल का कहना है कि फैकल्टी के पदों की पूर्ति के लिए लगातार भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। प्रोत्साहन देने से लेकर अन्य प्रयास भी किए जा रहे हैं। अगले शैक्षणिक सत्र से छह मेडिकल कालेज प्रारंभ करने की पूरी तैयारी है।

मेडिकल कालेजों में फैकल्टी की स्थिति

कॉलेज स्वीकृत पद रिक्त पद प्राध्यापक के कुल पद प्राध्यापक के रिक्त पद
सतना 139 49 22 13
सिवनी 117 61 20 11
नीमच 117 75 20 15
मंदसौर 117 66 20 11
सिंगरौली 117 91 20 15
श्योपुर 117 97 20 16

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।