• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मौत से पहले लिखा- ससुराल वाले मार डालेंगे, भाई का दहेज हत्या का आरोप

भोपाल के मिसरोद के भैंरोपुर में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मौत के बाद मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने औ...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 01:37:27 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 01:39:41 PM (IST)
भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मौत से पहले लिखा- ससुराल वाले मार डालेंगे, भाई का दहेज हत्या का आरोप
भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई का दहेज हत्या का आरोप

HighLights

  1. मिसरोद में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
  2. मौत से पहले भाई को मिला था मार डालने का मैसेज
  3. भाई ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए प्रताड़ना व हत्या के आरोप

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मिसरोद के भैंरोपुर में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मौत के बाद मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। मृतका के भाई आदित्य दांगी का दावा है कि घटना से पहले उसे एक मैसेज मिला था, जिसमें मोना को ससुराल वालों द्वारा मार डालने की बात लिखी थी। मिसरोद पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

रात में अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली मोना

पुलिस के अनुसार मृतक मोना दांगी मूलत: विदिशा की रहने वाली है। करीब दो साल पहले मिसरोद के भैंरोपुर निवासी सिद्धार्ध दांगी से उसकी शादी हुई थी। सिद्धार्थ खेती का काम करता है। मंगलवार रात करीब नौ बजे मोना अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। उसने पंखे पर साड़ी का फंदा बनाया था और उस पर झूल गई। उधर मृतका के भाई आदित्य का आरोप है कि ससुराल पक्ष की एक महिला सदस्य ने उसे मैसेज कर भाभी को ले जाने की बात कही थी और यह भी बताया कि ऐसा न करने पर ये लोग उसे मार डालेंगे।


मौत से तीन घंटे पहले हुई थी बात

भाई का कहना है कि मैसेज उसके मोबाइल में सुरक्षित है। स्वजनों ने मोना का करीब दो महीने पुराना वीडियो भी पुलिस को दिया है, जिसमें उसके शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। उनका दावा है कि यह वीडियो मारपीट के बाद का है। स्वजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब छह बजे मोना से फोन पर बात हुई थी। इसके करीब तीन घंटे बाद उसकी मौत की सूचना मिली।

यह भी पढ़ें- भोपाल में 22 साल की एंकर वैशाली ने फांसी लगाकर दी जान; बॉयफ्रेंड को भेजा दर्दभरा मैसेज- 'मैं तुम्हारे लिए हमेशा लॉयल रही'

भाई ने पति और ससुराल वालों पर दहेज में कार की मांग करने समेत प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। मिसरोद थाना प्रभारी विमलेश कुमार राय ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी का नजर आ रहा है। नवविवाहिता की मौत होने से आगे की जांच एसीपी स्तर पर होगी। गुरुवार को स्वजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।