• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

रेलवे के जांच दावों की खुली पोल: भोपाल स्टेशन पर ट्रेनों में मिला खराब आलू, अनऑथराइज्ड पानी और बिना मंजूरी का दूध

भोपाल स्टेशन पर जांच के दौरान एक ट्रेन में खराब उबले आलू, जबकि दूसरी कार्रवाई में अनधिकृत पैकिंग वाली पानी की बोतल और बिना स्वीकृति वाले ब्रांड का दूध...और पढ़ें

By anjali tomarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 10:35:27 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 10:35:27 PM (IST)
रेलवे के जांच दावों की खुली पोल: भोपाल स्टेशन पर ट्रेनों में मिला खराब आलू, अनऑथराइज्ड पानी और बिना मंजूरी का दूध
शुक्रवार को क्विक रिस्पांस टीम द्वारा की गई ट्रेनों में कार्यवाही। सौ- रेलवे।

HighLights

  1. तीन ट्रेनों में संदिग्ध खान-पान मिला
  2. खराब आलू नष्ट, पानी और दूध जब्त
  3. नियमित जांच के दावों के बीच सवाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। भोपाल से गुजरने वाली ट्रेनों की जांच के दौरान तीन मामलों में खराब या अनधिकृत खाद्य सामग्री मिली।

इनमें एक ट्रेन में उबले आलू खराब स्थिति में पाए गए, जबकि दूसरी कार्रवाई में अनधिकृत पैकिंग वाली पानी की बोतल और बिना स्वीकृति वाले ब्रांड का दूध मिला।

जांच के दावों पर सवाल

रेलवे की ओर से बताया गया है कि स्टेशन पर सीएचआई द्वारा महीने में 3-4 बार खान-पान की जांच की जाती है। खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाते हैं और रिपोर्ट करीब 8 से 10 दिन में आती है।


आईआरसीटीसी की क्विक रिस्पांस टीम भी स्टेशनों और ट्रेनों में समय-समय पर जांच करती है। जिसमें प्रतिदिन करीब 10-12 अवैध वेंडरिंग के मामले सामने आते हैं। ऐसे में सवाल है कि नियमित जांच के बावजूद अनधिकृत और संदिग्ध खाद्य सामग्री ट्रेनों तक कैसे पहुंच रही है।

शुक्रवार की कार्रवाई में सामने आए तीन मामले

- केस-1 : ट्रेन नंबर 20497 में खराब उबले आलू मिले

भोपाल स्टेशन पर गाड़ी संख्या 20497 की जांच के दौरान उबले हुए आलू खराब स्थिति में पाए गए। टीम ने उन्हें तत्काल नष्ट कर दिया।

- केस-2 : ट्रेन नंबर 12533 में मिली अनधिकृत पैकिंग की पानी बोतल

गाड़ी संख्या 12533 के निरीक्षण के दौरान अनधिकृत पैकिंग वाली पानी की बोतल मिली। ट्रेन भोपाल स्टेशन से रवाना हो चुकी थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए इसे जब्त किया।

- केस-3 : ट्रेन नंबर 12533 में अनधिकृत ब्रांड का दूध पाया गया

गाड़ी संख्या 12533 में बिना स्वीकृति वाले ब्रांड का दूध मिला। एक छोटी पेटी में एक-एक लीटर की चार पैकिंग थीं। क्विक रिस्पांस टीम ने इसे भोपाल स्टेशन पर उतार लिया।

यह भी पढ़ें- भोपाल मंडल की ट्रेनों में बदलाव: 25 सितंबर तक ललितपुर में 5 मिनट रुकेगी अमृतसर-सीएसएमटी एक्सप्रेस

रेलवे में खाद्य सुरक्षा के प्रमुख प्रावधान

- खान-पान इकाइयों की नियमित और औचक जांच।

- खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच और सैंपलिंग।

- कैटरिंग इकाइयों के लिए एफएसएसएआई नियमों का पालन।

- फूड सेफ्टी सुपरवाइजर की व्यवस्था।

- पेंट्रीकार और बेस किचन का थर्ड पार्टी ऑडिट।

- बेस किचन में भोजन तैयार होने की प्रक्रिया की सीसीटीवी निगरानी।

- पैक्ड खाद्य सामग्री पर क्यूआर कोड और पैकेजिंग की जानकारी।

- यात्रियों की शिकायतों के लिए शिकायत और हेल्पलाइन व्यवस्था।

सवाल यह है कि यदि जांच लगातार हो रही है, तो ऐसे खाद्य पदार्थ ट्रेनों और स्टेशन तक पहुंचने से पहले ही क्यों नहीं पकड़े जा रहे हैं? इससे निगरानी की आवृत्ति, जांच की प्रभावशीलता और कार्रवाई के बाद दोबारा ऐसी सामग्री की रोकथाम पर भी सवाल खड़े होते हैं।