भोपाल में 28 दिन से DPI परिसर में डटे शिक्षक अभ्यर्थी, नियम 49 लागू करने की मांग
अभ्यर्थियों का आरोप है कि नियम 49 उनके नियुक्ति के पक्ष में होने के बावजूद विभाग उन्हें नियुक्ति से वंचित रख रहा है। चयनित आदिवासी अभ्यर्थियों ने इसे आदिवासी समाज के युवाओं को शिक्षक बनने से रोकने का षड्यंत्र बताया है।
Publish Date: Thu, 26 Nov 2026 12:22:00 PM (IST)Updated Date: Thu, 26 Nov 2026 12:22:00 PM (IST)
प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025 में नियम 27 का पालन कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए अभ्यर्थी। स्वयंHighLights
- 27 अक्टूबर से डीपीआई परिसर में अभ्यर्थियों का धरना जारी
- प्रदेशभर से जुटे, नियम 49 लागू कर नियुक्ति देने की मांग
- चयनित आदिवासी अभ्यर्थियों ने विभाग पर नियुक्ति रोकने का आरोप
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025 में नियम 49 का पालन कराने की मांग को लेकर चयनित अभ्यर्थी 27 अक्टूबर से लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) परिसर में लगातार धरने पर बैठे हैं।
अभ्यर्थियों का आरोप है कि नियम 49 उनके नियुक्ति के पक्ष में होने के बावजूद विभाग उन्हें नियुक्ति से वंचित रख रहा है। चयनित आदिवासी अभ्यर्थियों ने इसे आदिवासी समाज के युवाओं को शिक्षक बनने से रोकने का षड्यंत्र बताया है।
भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
उनका कहना है कि पिछड़े समुदाय के अभ्यर्थी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का कचरा साफ करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सरकार के विभिन्न संगठन आदिवासी हितों की बात करते हैं, लेकिन कड़ी मेहनत से शिक्षक पद पर चयनित होने के बावजूद उनकी नियुक्ति के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है।