• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

Teacher Vacancy: शिक्षक बनने का बड़ा मौका, CTET के लिए इस तारीख तक करें आवेदन

KVS NVS PGT Vacancy 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जारी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) फरवरी 2026 के नोटिफिकेशन के बाद देश...और पढ़ें

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 29 Nov 2025 10:07:28 PM (IST)Updated Date: Thu, 04 Dec 2025 03:57:37 PM (IST)
Teacher Vacancy: शिक्षक बनने का बड़ा मौका, CTET के लिए इस तारीख तक करें आवेदन

HighLights

  1. आप भी टीचर बनने का सपना देख रहे हैं तो तैयार हो जाइए
  2. CBSE ने CTET परीक्षा का नोटिफ‍िकेशन जारी कर दिया है
  3. सीटीईटी के लिए ctet.nic.in पर जाकर आवेदन करें

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जारी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) फरवरी 2026 के नोटिफिकेशन के बाद देशभर के अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। परीक्षा आठ फरवरी को प्रस्तावित है और आवेदन 18 दिसंबर तक किए जा सकते हैं। सीटेट उत्तीर्ण करना उन अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है जो केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सरकारी या निजी स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सही रणनीति और नियमित अभ्यास से सफलता पाना कठिन नहीं है।

सीटेट परीक्षा पैटर्न

सीटेट दो पेपरों में आयोजित होगा। पहला पेपर कक्षा पहली से पांचवीं तक पढ़ाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए, दूसरा पेपर कक्षा छठी से आठवीं तक पढ़ाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए। दोनों पेपरों में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं और हर प्रश्न एक अंक का होता है। परीक्षा पूरी तरह ऑब्जेक्टिव होती है और इसमें कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होती।


दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

परीक्षा आठ फरवरी 2026 को होगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से लेकर दोपहर 12 बजे तक (कक्षा 1 से 5 तक प्राइमरी टीचर), दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 से लेकर शाम पांच बजे तक (कक्षा 6 से 8 तक के लिए अपर-प्राइमरी टीचर) रहेगी। दोनों पेपर में 150-150 एमसीक्यू होंगे यानी कुल 150 अंक का पेपर होगा। कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को पेपर-1 या पेपर-2 के लिए एक हजार रुपये और पेपर-1 व पेपर-2 के लिए परीक्षा शुल्क 1,200 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा एससी एवं एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को पेपर-1 या पेपर-2 परीक्षा के लिए 500 रुपये और पेपर-1 और पेपर-2 के लिए कुल 600 रुपये जमा करना अनिवार्य है।

जरूरी योग्यता

पहले पेपर के लिए उम्मीदवार का कम से कम सीनियर सेकंडरी (10+2) पास होना जरूरी है। इसके साथ उम्मीदवार ने दो साल का प्रारंभिक शिक्षा डिप्लोमा पूरा किया हो या उसका अंतिम वर्ष पूरा कर रहे हों। इसके अलावा चार साल का बेचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन पास होना भी मान्य है। अगर सीनियर सेकंडरी में 45 फीसद अंक हैं तो भी दो साल का प्रारंभिक शिक्षा डिप्लोमा पूरा करना जरूरी है। दूसरे पेपर के लिए उम्मीदवार का स्नातक पास होना जरूरी है। वहीं उम्मीदवार ने दो साल का प्रारंभिक शिक्षा डिप्लोमा या एक साल का बीएड पूरा किया हो या उसका अंतिम वर्ष पूरा कर रहे हों। स्नातक में कम से कम 50 फीसदी अंक होने पर बीएड करना जरूरी है।

इस तरह करें अप्लाई

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं। इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करें। लेटेस्ट हस्ताक्षर और फोटो को अपलोड करें। परीक्षा शुल्क का भुगतान कर आखिरी में इसका एक प्रिंटआउट भी अवश्य निकालकर रखें।

यह भी पढ़ें- 'सुप्रीम कोर्ट तो सुप्रीम कहलाने लायक नहीं...', भोपाल में मौलाना मदनी के बिगड़े बोल, जिहाद को बताया पवित्र

एक नजर में

  • आवेदन की अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2025
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 18 दिसंबर
  • ऑनलाइन सुधार विंडो 23 से 26 दिसंबर
  • परीक्षा की तिथि 8 फरवरी 2026
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें छह फरवरी (यानी परीक्षा के दो दिन पहले)

शिक्षाविद डॉ. रेनू श्रीवास्तव ने कहा कि सीटेट कोई कठिन परीक्षा नहीं है, लेकिन निरंतरता और समझ की जरूरत होती है। सही सामग्री, नियमित अभ्यास और अच्छी रणनीति के साथ आप इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।