• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP में बिना TET पास किए शिक्षकों को नहीं मिलेगा प्रमोशन, 36 हजार में से सिर्फ 4 हजार ने भरा परीक्षा फॉर्म

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग और लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि उच्च माध्यमिक शिक्षकों को पदोन्नति के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उ...और पढ़ें

By Anjali raiEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 01:43:06 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 01:43:06 PM (IST)
MP में बिना TET पास किए शिक्षकों को नहीं मिलेगा प्रमोशन, 36 हजार में से सिर्फ 4 हजार ने भरा परीक्षा फॉर्म
प्रतीकात्मक

HighLights

  1. टीईटी पास करना पदोन्नति के लिए अनिवार्य
  2. सरकारी स्कूलों के करीब 4 हजार शिक्षकों ने भरा फार्म
  3. 6,500 शिक्षकों की वरिष्ठता सूची का गहन सत्यापन जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश में लंबे समय से अटकी शिक्षकों की पदोन्नति अब दिसंबर के बाद भी होना संभव नजर नहीं आ रही है। स्कूल शिक्षा विभाग और लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है कि प्रदेश के 32 हजार शिक्षकों की पदोन्नति के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास करना अनिवार्य रहेगा।

शासन के नियमानुसार उच्च माध्यमिक शिक्षकों को प्रमोशन पाने के लिए टीईटी क्वालिफाई करना ही होगा।

सरकारी स्कूलों के महज 4 हजार शिक्षक शामिल

हालांकि, इस परीक्षा के लिए अब तक कुल 36 हजार शिक्षकों ने ही फॉर्म भरे हैं, जिनमें से सरकारी स्कूलों के महज 4 हजार शिक्षक शामिल हैं। ऐसे में पूरे 32 हजार पदों पर पदोन्नति होना मुमकिन नहीं दिख रहा है। जबकि आयुक्त लोक शिक्षण अभिषेक सिंह पहले ही कह चुके हैं कि टीईटी पास करते ही पात्र शिक्षकों को तुरंत पदोन्नति दे दी जाएगी।


माना जा रहा था कि ट्राइबल डिपार्टमेंट के स्कूलों में पदस्थ 7 हजार शिक्षकों की पदोन्नति के बाद स्कूल शिक्षा विभाग पर भी बिना टीईटी के पदोन्नति देने का दबाव बन रहा था, जिसे विभाग ने खारिज कर दिया है।

सीआर की जानकारी मांगने से बना भ्रम

विभाग ने पदोन्नति करने के बजाय मैदानी स्तर पर रिकॉर्ड दुरुस्त करने की कवायद तेज की है। इसके तहत अधिकारियों को 25 अक्टूबर 2026 तक शिक्षकों की गोपनीय चरित्रावली (सीआर), सेवा रिकॉर्ड और विभागीय जांच की विस्तृत रिपोर्ट तय प्रारूप में भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

इससे शिक्षकों के बीच भ्रम बन गया कि विभाग जल्द पदोन्नति करने वाला है। हालांकि, विभागीय तैयारियों के अनुसार 1 अप्रैल 2025 की स्थिति में जारी अंतिम वरिष्ठता सूची को आधार बनाकर वर्ष 2018 से 2025 तक के सेवा रिकॉर्ड और सीआर का मिलान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- टीईटी से छूट के अभ्यावेदन पर 60 दिन में निर्णय लें, शिक्षाकर्मी वर्ग-2 और वर्ग-3 को हाई कोर्ट से राहत

6500 शिक्षकों की वरिष्ठता सूची का हो रहा सत्यापन

विभाग इस समय करीब 6,500 शिक्षकों की वरिष्ठता सूची का गहन सत्यापन कर रहा है। इसमें वीआरएस (VRS) लेने वाले, सेवा समाप्त हो चुके और वरिष्ठता संशोधन से जुड़े मामलों की अलग से बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि अंतिम सूची में किसी प्रकार की गड़बड़ी न रहे।

अधिकारियों के मुताबिक, रिकॉर्ड सत्यापन और टीईटी उत्तीर्ण करने के बाद ही वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।