• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर; नियमित ई-अटेंडेंस दर्ज करने पर मिलेगा डिजिटल प्रशस्ति पत्र

मध्य प्रदेश में समय पर स्कूल पहुंचकर नियमित ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने वाले शिक्षकों को स्कूल शिक्षा विभाग डिजिटल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगा।

By Anjali raiEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 10:48:43 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 10:48:43 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
MP के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर; नियमित ई-अटेंडेंस दर्ज करने पर मिलेगा डिजिटल प्रशस्ति पत्र
Ai photo

HighLights

  1. नियमित उपस्थिति वाले शिक्षकों को डिजिटल सम्मान
  2. विभाग डिजिटल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगा
  3. स्कूल शिक्षा के हमारे शिक्षक एप से जारी होंगे प्रमाणपत्र

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश में नियमित और समयबद्ध तरीके से स्कूल पहुंचकर शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों को अब स्कूल शिक्षा विभाग डिजिटल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगा। इसके लिए विभाग हमारे शिक्षक एप का उपयोग करेगा। इसमें नियमित उपस्थिति दर्ज करने और एप से अवकाश आवेदन करने वाले शिक्षकों को शामिल किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. संजय गोयल ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के साथ डिजिटल व्यवस्था के प्रति उनकी जवाबदेही और कर्तव्यनिष्ठा बढ़ाना है।,

ई-अटेंडेंस एप से आया सुधार

डॉ. गोयल ने शुक्रवार को लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) में विभागीय गतिविधियों की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने हमारे शिक्षक ई-अटेंडेंस एप की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जताई।

उन्होंने निर्देश दिए कि एप के माध्यम से नियमित और समयबद्ध उपस्थिति दर्ज करने वाले और अवकाश आवेदन सहित अन्य विभागीय कार्यों का ऑनलाइन संपादन करने वाले शिक्षकों को डिजिटल प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएं। यह प्रशस्ति पत्र भी इसी एप के माध्यम से जारी किए जाएंगे।


यह भी पढ़ें- एमपी में TET की तारीख तय, दिसंबर में इस दिन होगी परीक्षा, 5 साल की सेवा शेष वाले शिक्षकों को छूट

क्वालिटी एजुकेशन पर फोकस

उन्होंने कहा कि शिक्षकों की नियमित उपस्थिति गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आधारशिला है।इससे स्कूलों में शिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित होता है। साथ ही विद्यार्थियों में अनुशासन, समयबद्धता और सीखने के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है।

बैठक में लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह, अपर मिशन संचालक नंदा भलावे कुशरे, संचालक डा. कामना आचार्य सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।