• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में मानसून की विदाई के बाद चढ़ा पारा, भोपाल-इंदौर सहित 15 जिलों में बढ़ा तापमान, 7 अक्टूबर से बारिश के आसार

MP Weather 5th October: मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, हालांकि सात अक्टूबर से पूर्वी मध्य प्रदेश के ...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 08:17:57 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 08:17:57 PM (IST)
एमपी में मानसून की विदाई के बाद चढ़ा पारा, भोपाल-इंदौर सहित 15 जिलों में बढ़ा तापमान, 7 अक्टूबर से बारिश के आसार
एमपी के 15 जिलों में सामान्य से ऊपर पहुंचा तापमान।

HighLights

  1. रायसेन में सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक चढ़ा तापमान
  2. पूर्वी एमपी में 7 अक्टूबर से हो सकती है हल्की बौछारें
  3. एमपी के 15 जिलों में सामान्य से ऊपर पहुंचा तापमान

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई के साथ ही आसमान पूरी तरह साफ हो गया है। इसके चलते रविवार को पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। दिनभर खिली तीखी धूप की वजह से अधिकतम तापमान में औसतन दो से तीन डिग्री और रात के न्यूनतम पारे में एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार ग्वालियर और सतना में दिन के समय तेज हवाएं चलीं, जबकि स्थानीय बादलों के कारण बैतूल में बादल छाए रहे। रविवार को रायसेन प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां दिन का पारा सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक चढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।


7 अक्टूबर से बारिश के आसार

इसके अलावा ग्वालियर 37.2 डिग्री, भोपाल और इंदौर 35 डिग्री, धार में 36.2 डिग्री और छिंदवाड़ा में 33.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वर्तमान में प्रदेश के 15 जिलों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, जबकि 12 जिलों में यह सामान्य स्तर पर है। सिर्फ खरगोन ही एकमात्र ऐसा जिला रहा, जहां पारा सामान्य से कम दर्ज हुआ।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, हालांकि सात अक्टूबर से पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा की संभावना है।

यह भी पढ़ें- एमपी के 9 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए खुशखबरी, खातों में पहुंची ₹36.17 करोड़ की बोनस राशि

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
भोपाल 35.4 18.2
इंदौर 35.8 17.6
ग्वालियर 37.2 24.6
जबलपुर 34.8 20.1

नोट -- तापमान डिग्री सेल्सियस में