'सोगरिया से चलेंगी ट्रेनें, कोटा जंक्शन नहीं जाएंगी 6 गाड़ियां': भोपाल मंडल की यात्री ट्रेनों का रूट डायवर्ट
बीना-कोटा पैसेंजर का स्टेशन ठहराव में बदलाव किया गया है। ट्रेन 61634 के 20 फेरे सोगरिया में समाप्त होंगे, जबकि ट्रेन 61633 के 20 फेरे कोटा के बजाय सोग...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 05:24:37 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 05:24:37 PM (IST)
प्रतीकात्मकHighLights
- भोपाल मंडल की 6 ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव
- बीना-कोटा पैसेंजर का स्टेशन बदला, 4 एक्सप्रेस ट्रेनें कोटा बायपास करेंगी
- 29 सितंबर से 18 अक्टूबर तक किया गया बदलाव
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। कोटा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर पुनर्विकास कार्य के चलते भोपाल मंडल होकर संचालित होने वाली कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। यह बदलाव 29 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेगा।
इस दौरान कुछ ट्रेनों का कोटा के बजाय सोगरिया स्टेशन पर प्रारंभ या समापन होगा, जबकि कुछ ट्रेनें कोटा जंक्शन को बायपास कर परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
- बीना-कोटा पैसेंजर ट्रेन संख्या 61634 के 20 फेरे सोगरिया स्टेशन पर समाप्त होंगे।
- ट्रेन संख्या 61633 के 20 फेरे कोटा के बजाय सोगरिया से शुरू होंगे। यह ट्रेन सोगरिया से दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी।
इनका रूट भी बदला
इसके अलावा भोपाल-जोधपुर, जोधपुर-भोपाल, जबलपुर-अजमेर और अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस भी कोटा जंक्शन को बायपास करेंगी। ये ट्रेनें गुरला-कोटा सी केबिन-सोगरिया होकर परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी।
रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के मार्ग और परिचालन में हुए बदलाव की जानकारी लेने की अपील की है।