नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल । मध्य रेलवे के मुंबई मंडल के कसारा स्टेशन पर आसनगांव-कसारा तीसरी रेल लाइन परियोजना के तहत कल्याण-इगतपुरी रेलखंड पर रेल यातायात एवं विद्युत ब्लाक लिया जा रहा है।
इसके चलते अक्टूबर में अलग-अलग तिथियों पर भोपाल मंडल होकर गुजरने वाली 24 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।
- 14 अक्टूबर को ट्रेन 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर और 11043 दादर-बलिया एक्सप्रेस कल्याण-करजत-पुणे-मनमाड़ होकर चलेगी।
- 15 अक्टूबर को ट्रेन 15660 अगरतला-एलटीटी एक्सप्रेस मनमाड़-पुणे-लोनावला-कल्याण होकर जाएगी।
कई ट्रेनों के रूट बदले
- 16 अक्टूबर को 12533 पुष्पक एक्सप्रेस जलगांव-नंदुरबार-वसई रोड-ठाणे होकर चलेगी। इसी दिन 15018, 12172, 22537, 12617, 12166, 11058, 12335 और 20436 समेत कई ट्रेनों के मार्ग भी बदले रहेंगे। ट्रेन 02198 जबलपुर-कोयंबटूर स्पेशल जलगांव-नंदुरबार-वसई रोड-पनवेल होकर चलेगी।
- 17 अक्टूबर को 15066, 13202, 22221, 12137, 22121, 11071, 11047, 12107, 12546 और 20435 सहित अन्य ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा। इनमें कुछ ट्रेनें ठाणे-वसई रोड-नंदुरबार-जलगांव तथा कुछ कल्याण-करजत-पुणे-मनमाड़ होकर संचालित होंगी।