• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

पिछले साल से ज्यादा खराब हुई भोपाल की हवा, AQI 273 पर; ग्वालियर-इंदौर में भी बढ़ा

दीपावली के तीन दिन बाद भी प्रदेश के कई शहरों में प्रदूषण का स्तर ऊंचा है। 11 नवंबर की शाम ग्वालियर में AQI 350, इंदौर में 313 और भोपाल में 273 दर्ज किया गया।

By anuj mainaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 11:10:12 AM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 11:19:17 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
पिछले साल से ज्यादा खराब हुई भोपाल की हवा, AQI 273 पर; ग्वालियर-इंदौर में भी बढ़ा
भोपाल में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। फाइल फोटो।

HighLights

  1. भोपाल में पिछले साल से ज्यादा प्रदूषण
  2. ग्वालियर और इंदौर में AQI 300 पार
  3. धीमी हवाओं से वातावरण में जमा धुआं

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। दीपावली के तीन दिन बाद भी प्रदेश के कई शहरों की हवा साफ नहीं हो सकी है। प्रदेश के प्रमुख शहरों में एक्यूआई अभी खराब स्थिति में बना हुआ है। ग्वालियर और इंदौर में तो एक्यूआई 300 के पार बना हुआ है।

वहीं, भोपाल में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 273 रिकॉर्ड किया गया। दीपावली के तीन दिन बाद भी प्रदूषण कम न होने की प्रमुख वजह दीपावली का नवंबर माह में मनाया जाना भी माना जा रहा है।

ठंडक का हवा पर असर

ठंडक बढ़ने के साथ हवा की रफ्तार भी 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच बनी हुई है। ऐसे में पटाखों से निकला धुआं और प्रदूषक कण तेजी से बिखर नहीं पा रहे हैं। यही वजह है कि त्योहार के कई दिन बाद भी हवा से प्रदूषण का असर पूरी तरह कम नहीं हुआ है। मौसम की मौजूदा परिस्थितियां प्रदूषण को लंबे समय तक वातावरण में बनाए रखने में मदद कर रही हैं।


यह भी पढ़ें- धूल और धुएं की गिरफ्त में इंदौर, दम घोटने वाली हुई शहर की हवा, रीगल चौराहे पर AQI 277 दर्ज

पटाखों के धुंए से बिगड़ी हवा

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला के मुताबिक, लगातार पटाखे चलने के साथ हवा की रफ्तार महज छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटे रहने से प्रदूषण के कण तेजी से नहीं फैल पा रहे हैं। तापमान में गिरावट से वातावरण में ठंडक बनी हुई है। गर्मी अधिक होने पर प्रदूषण जल्दी छंट जाता है, लेकिन मौजूदा मौसम में इसे सामान्य होने में ज्यादा समय लग रहा है।

ग्वालियर में बुधवार सुबह 6 बजे एक्यूआई 188 पर था, जो दिनभर में बढ़कर 350 पर आ गया। वहीं, इंदौर में तो बुधवार सुबह 184 था, जो शाम को 313 दर्ज किया गया।

भोपाल में 10 नवंबर को एक्यूआई 329 था, जो अगले दिन सुबह घटकर 134 हुआ, लेकिन शाम को फिर बढ़कर 273 पर पहुंच गया।

शहर 10 नवंबर का एक्यूआई 11 नवंबर (सुबह 6 बजे) 11 नवंबर (शाम 6 बजे)
ग्वालियर 374 188 350
इंदौर 330 184 313
भोपाल 329 134 273
उज्जैन 369 148 242
सिंगरौली 239 167 227
जबलपुर 310 90 171

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।