MP Food Department Crackdown: त्योहारों से पहले मप्र में 1050 होटल-रेस्टोरेंट पर रेड; 16 के लाइसेंस रद, 210 को नोटिस
खाद्य नियमों में अनियमितता मिलने पर 210 से अधिक नोटिस जारी किए गए, जबकि गंभीर मामलों में 16 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन निरस्त किए गए।
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 08:32:56 AM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 08:32:56 AM (IST)
प्रदेशभर में 1050 से अधिक होटल, रेस्टोरेंट, रिसोर्ट, क्लब, भोजनालय, ढाबे और निजी हास्टल की जांच की गई। फाइल फोटोHighLights
- मप्र में 1050 से ज्यादा प्रतिष्ठानों की जांच
- 12 से 26 सितंबर तक प्रदेशभर में विशेष अभियान
- गंभीर मामलों में 16 के लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन निरस्त
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। नवरात्रि और दीपावली से पहले खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों और अस्वच्छ तरीके से खाद्य पदार्थ तैयार करने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी है। 12 से 26 सितंबर तक चलाए गए विशेष अभियान में प्रदेशभर में 1050 से अधिक होटल, रेस्टोरेंट, रिसोर्ट, क्लब, भोजनालय, ढाबे और निजी हास्टल की जांच की गई।
अनियमितताएं मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत 210 से अधिक नोटिस जारी किए गए, जबकि गंभीर मामलों में 16 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिए गए हैं।
लगातार की जा रही कार्रवाई
खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक मनोज पुष्प ने आगामी त्योहारों को देखते हुए सभी कलेक्टरों को मिलावट के खिलाफ सघन जांच और नमूने लेने के निर्देश दिए हैं।
विशेष रूप से मावा, पनीर, घी, दूध, मिठाई, नमकीन, खाद्य तेल और पेय पदार्थों के नमूने लेने को कहा गया है। अस्वास्थ्यकर और अस्वच्छ स्थानों पर खाद्य निर्माण या बिक्री मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।