रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: अशोकनगर-गुना मार्ग से चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस चार दिन नहीं चलेगी
भागलपुर-अजमेर ट्रेन 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को, जबकि अजमेर-भागलपुर ट्रेन 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को नहीं चलेगी।
Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 04:36:45 PM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 04:36:45 PM (IST)
फाइल फोटो।HighLights
- हमसफर एक्सप्रेस के चार फेरे निरस्त
- दानापुर मंडल में चल रहा तकनीकी कार्य
- अशोकनगर-गुना मार्ग के यात्रियों को असुविधा
नईदुनिया प्रतिनिधि, अशोकनगर। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते भोपाल मंडल के अशोकनगर-गुना मार्ग से होकर संचालित भागलपुर-अजमेर हमसफर एक्सप्रेस के कुछ फेरों को निरस्त किया गया है।
इससे इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
ये गाड़ियां हुईं प्रभावित
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 13423 भागलपुर–अजमेर हमसफर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन भागलपुर से 24 सितंबर एवं 1 अक्टूबर 2026 को रवाना नहीं होगी।
वहीं गाड़ी संख्या 13424 अजमेर-भागलपुर हमसफर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन अजमेर से 26 सितंबर एवं 3 अक्टूबर 2026 को निरस्त रहेगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति एनटीईएस (NTES) ऐप या भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
रेलवे के अनुसार यह निर्णय दानापुर मंडल में किए जा रहे आवश्यक तकनीकी कार्यों को सुरक्षित एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए लिया गया है।