नर्मदापुरम में ट्रैक ओवरहालिंग का असर: 4 अक्टूबर शाम 6 बजे तक बंद रहेगा ईदगाह फाटक, रेलवे ने जारी किया अलर्ट
नर्मदापुरम यार्ड स्थित ईदगाह समपार फाटक क्रमांक 233 पर ओवरहालिंग और अनुरक्षण कार्य के चलते सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 05:30:35 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 05:30:35 PM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो।HighLights
- नर्मदापुरम यार्ड स्थित ईदगाह समपार फाटक पर ओवरहालिंग का कार्य
- 4 अक्टूबर शाम 6 बजे तक बंद रहेगा फाटक, यातायात रहेगा प्रभावित
- किसी भी वाहन या अन्य सड़क उपयोगकर्ता को आवागमन की अनुमति नहीं
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। नर्मदापुरम यार्ड स्थित ईदगाह समपार फाटक क्रमांक 233 (किमी 763/26N-30N) पर रेलवे द्वारा ओवरहालिंग और आवश्यक अनुरक्षण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते फाटक 4 अक्टूबर शाम 6 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।
इस दौरान वाहन चालकों और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं को फाटक से आवागमन की अनुमति नहीं होगी।
रेलवे के अनुसार, कार्य का उद्देश्य समपार फाटक की संरक्षा और कार्यक्षमता बेहतर करना तथा रेल परिचालन को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखना है।
वैकल्पिक मार्ग से आवागमन
भोपाल और नर्मदापुरम आने-जाने वाले वाहन चालक भी इस मार्ग से गुजरने की स्थिति में समय का ध्यान रखें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।
रेलवे ने नागरिकों से कार्यस्थल पर लगाए गए यातायात संकेतों और निर्देशों का पालन करने की अपील की है।