
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने मध्य प्रदेश में वन रक्षकों और जेल प्रहरी के 1500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन यह की भर्ती परीक्षा सवालों के घेरे में है। दरअसल, इस भर्ती में अनुसूचित जाति यानी एससी वर्ग के लिए पद आरक्षित नहीं किए गए है। वन रक्षकों के लिए निकली 728 पदों पर एससी के लिए एक भी पद नहीं है।
एससी वर्ग के अभ्यर्थियों का कहना है कि ईएसबी के विज्ञापन में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किया गया है। जिससे भर्ती परीक्षा अटक सकती है। दरअसल, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने 1500 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती निकाली हैं। जिनमें वनरक्षक के 728, जेल प्रहरी के 757 और असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के लिए 25 पद शामिल है। इन पदों पर सीधी भर्ती होगी। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।
वनरक्षक के लिए 728 पदों में अनारक्षित वर्ग के लिए 185, एसटी के लिए 84, ओबीसी के लिए 117 और ईडब्ल्यूएस के लिए 48 पद आरक्षित है। एससी वर्ग के लिए एक भी पद आरक्षित नहीं किया गया है। ईएसबी के विज्ञापन में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं है।
यह भी पढ़ें- MP के किसानों को सौगात, गेहूं पर ₹40 और उड़द पर ₹600 प्रति क्विंटल का मिलेगा बोनस, पंजीयन की तारीख भी बढ़ी
विज्ञापन में आरक्षण रोस्टर का पालन न होने पर भर्ती परीक्षा अटक सकती है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। 28 फरवरी से फार्म भरें जा रहे है।14 मार्च तक आवेदन किया जा सकेगा। 19 मार्च तक आवेदन में सुधार करने की आखिरी तारीख तय की गई है। वहीं सात अप्रैल को वन रक्षकों की भर्ती परीक्षा होनी है।