• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी TET का 150 अंक का होगा पेपर, 2.5 घंटे में हल करने होंगे सवाल, देखें परीक्षा का पूरा पैटर्न

MP TET Exam Pattern & Syllabus: लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के लिए अलग-अलग प्रश्नपत्रों का पैटर्न और अंक योजना जारी...और पढ़ें

By Anjali raiEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 07:40:47 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 07:40:47 PM (IST)
एमपी TET का 150 अंक का होगा पेपर, 2.5 घंटे में हल करने होंगे सवाल, देखें परीक्षा का पूरा पैटर्न
प्राथमिक और माध्यमिक TET का पैटर्न जारी।

HighLights

  1. सेवारत शिक्षकों के लिए दिसंबर में होगी परीक्षा
  2. प्राथमिक और माध्यमिक TET का पैटर्न जारी
  3. आरक्षित वर्ग को पात्रता के लिए चाहिए 50% अंक

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश के करीब डेढ़ लाख सेवारत शिक्षकों के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की ओर से दिसंबर के दूसरे सप्ताह में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय(डीपीआई) ने प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के लिए अलग-अलग प्रश्नपत्रों का पैटर्न और अंक योजना जारी किया है। जल्द ही ब्लूप्रिंट अपलोड किया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तिथि पांच अक्टूबर

आवेदन की अंतिम तिथि पांच अक्टूबर निर्धारित की गई है। दोनों के प्रश्नपत्र 150-150 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि ढाई घंटे रहेगी। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। प्रत्येक सवाल में चार विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें से एक सही होगा। परीक्षा के दोनों भाग सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होंगे। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।


माध्यमिक के लिए दो भागों में होगा प्रश्नपत्र

माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रश्नपत्र 150 अंकों का होगा। भाग-अ 30 अंकों का रहेगा, जिसमें तीनों भाषाओं में सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक घटनाक्रम, तार्किक योग्यता और शिक्षाशास्त्र से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। शिक्षाशास्त्र की विषयवस्तु का स्तर हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा के समकक्ष रहेगा।

भाग-ब 120 अंकों का विषय आधारित प्रश्नपत्र होगा। अभ्यर्थी अपनी स्नातक उपाधि के मुख्य विषय में ही परीक्षा दे सकेंगे। प्रश्न मप्र की कक्षा नौवीं और दसवीं के प्रचलित पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे, लेकिन उनका कठिनाई स्तर स्नातक स्तर का रखा जाएगा।

सामान्य ज्ञान में इन विषयों से सवाल

सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक घटनाक्रम में भारतीय इतिहास, राष्ट्रीय आंदोलन, भारत एवं विश्व का भूगोल, संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, सार्वजनिक मुद्दे, अधिकार, पर्यावरण, पारिस्थितिकी, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।

सामान्य विज्ञान, भारतीय संस्कृति, अंतरराष्ट्रीय खेलकूद और मध्यप्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास से जुड़े सवाल भी पूछे जाएंगे।वहीं तार्किक एवं आंकिक योग्यता में विश्लेषणात्मक क्षमता, रीजनिंग, संबंध एवं पदानुक्रम, एनालाजी, दावा, कोडिंग-डिकोडिंग, आंकड़ों की व्याख्या, दिशा ज्ञान और अंकगणित जैसे विषय शामिल किए गए हैं।

आरक्षित वर्ग के लिए 50 प्रतिशत अंक जरूरी

एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को पात्रता के लिए 50 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। वहीं सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। आवेदन संख्या के आधार पर जिला या ब्लाक स्तर पर परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। प्रश्नपत्र तैयार करने के लिए विशेषज्ञों की टीम गठित की गई है।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी फिर आ सकते हैं एमपी, प्रदेश में आदिवासियों के मुद्दों को हवा देने के लिए कर सकते हैं बालाघाट का दौरा

इस तरह होगा अंक विभाजन

  • भाग-अ-30 अंक
  • भाषा-1 हिंदी या संस्कृत- आठ अंक
  • भाषा-2-सामान्य अंग्रेजी-पांच अंक
  • सामान्य ज्ञान व समसामयिक घटनाक्रम, तार्किक एवं आंकिक योग्यता-सात अंक
  • शिक्षा शास्त्र -10 अंक
  • भाग-ब विषय-120 अंक-हिंदी,अंग्रेजी,संस्कृत,उर्दू,गणित,विज्ञान,सामाजिक विज्ञान

प्राथमिक स्तर का प्रश्नपत्र-150 अंक

  • बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र-30 अंक
  • भाषा-1-30 अंक
  • भाषा-2-30 अंक
  • गणित-30 अंक
  • पर्यावरण अध्ययन-30 अंक

टीईटी को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है।सिलेबस भी जारी कर दिए गए हैं।ब्लू प्रिंट भी जल्द अपलोड किए जाएंगे, ताकि शिक्षकों को परीक्षा की तैयारी में आसानी हो सके।- अभिषेक सिंह, आयुक्त, डीपीआई