• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Special TET Exam Update: अब माशिमं कराएगा डेढ़ लाख शिक्षकों की विशेष TET परीक्षा, आवेदन की तारीख बढ़ेगी

अब मप्र के डेढ़ लाख शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी अब माशिम कराएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने परीक्षा की जिम्मेदारी कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) से हटाकर माध्यम...और पढ़ें

By Anjali raiEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 07:11:53 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 07:11:53 PM (IST)
MP Special TET Exam Update: अब माशिमं कराएगा डेढ़ लाख शिक्षकों की विशेष TET परीक्षा, आवेदन की तारीख बढ़ेगी

HighLights

  1. डेढ़ लाख शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी अब माशिम कराएगा
  2. आवेदन की तारीख बढ़ेगी, नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित होगी
  3. एजेंसी बदलने के बाद परीक्षा दिसंबर तक होने की संभावना

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल । बिना पात्रता परीक्षा दिए भर्ती करीब डेढ़ लाख शिक्षकों के लिए आयोजित विशेष टीईटी परीक्षा अब मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) कराएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

इससे पहले यह परीक्षा कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) को कराना था। उसने आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी। 18 सितंबर तक आवेदन की अंतिम तिथि थी।

जल्द जारी होगा परीक्षा कार्यक्रम

माशिम एक-दो दिनों में बैठक कर आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी करेगा। दरअसल सर्वोच्च न्यायालय के मई 2026 के आदेश के मुताबिक प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) होनी है। पहले इसके लिए ईएसबी को जिम्मा सौंपा गया।

पिछले महीने ईएसबी ने ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किए। इसके बाद शिक्षकों का विरोध शुरू हो गया। उन्होंने ऑनलाइन परीक्षा देने से इन्कार कर दिया। बाद में मुख्यमंत्री ने परीक्षा को परंपरागत ऑफलाइन ढंग से आयोजित कराने का निर्देश दिया। स्कूल शिक्षा विभाग ने ईएसबी को यह प्रस्ताव भेजा तो एजेंसी ने इन्कार कर दिया।


यह भी पढ़ें- सरकार से हारे तो भगवान के द्वार पहुंचे शिक्षक... TET से मुक्ति के लिए मंदिर में लगाई अर्जी, किया हनुमान चालीसा का पाठ

दिसंबर में हो सकती है परीक्षा

ईएसबी का कहना है कि उसका पूरा सेटअप ऑनलाइन परीक्षा का है। उसके बाद यह जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा मंडल को सौंप दी गई। मंगलवार शाम इसकी अधिसूचना जारी हो गई। बताया जा रहा है कि ईएसबी ने इस परीक्षा के लिए 12 अक्टूबर की तिथि तय की थी। एजेंसी बदलने के बाद यह परीक्षा दिसंबर तक हो सकती है।

दोबारा नहीं करना होगा आवेदनअधिकारियों का कहना है कि ईएसबी के पोर्टल पर जिन शिक्षकों ने आवेदन किए हैं, उन्हें माशिम में दोबारा आवेदन नहीं करना होगा। जिन्होंने आवेदन नहीं किया है, उनके लिए माशिम आवेदन की प्रक्रिया शुरू कराएगा।