• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

सरकार से हारे तो भगवान के द्वार पहुंचे शिक्षक... TET से मुक्ति के लिए मंदिर में लगाई अर्जी, किया हनुमान चालीसा का पाठ

टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता से वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को मुक्त करने की मांग को लेकर पीएमयूएमएस शिक्षक संघ शहडोल ने भठिया स्थित सिंहवाहिनी माता...और पढ़ें

By Vinod ShuklaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 03:55:13 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 03:55:13 PM (IST)
सरकार से हारे तो भगवान के द्वार पहुंचे शिक्षक... TET से मुक्ति के लिए मंदिर में लगाई अर्जी, किया हनुमान चालीसा का पाठ
TET की अनिवार्यता से मुक्ति के लिए शिक्षकों की अर्जी।

HighLights

  1. TET की अनिवार्यता से मुक्ति के लिए शिक्षकों की अर्जी
  2. शहडोल में सिंहवाहिनी माता मंदिर पहुंचे 500 शिक्षक
  3. TET परीक्षा से राहत और शत-प्रतिशत वेतनमान की मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, अमलाई। टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता से वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को मुक्त करने की मांग को लेकर पीएमयूएमएस शिक्षक संघ शहडोल ने भठिया स्थित सिंहवाहिनी माता मंदिर में विशेष प्रार्थना की और अर्जी लगाई। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 500 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए।

प्रांतीय आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और शिक्षक हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद सभी शिक्षकों ने एकजुट होकर सिंहवाहिनी माता के समक्ष टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने सहित अपनी मांगों को लेकर अर्जी लगाई और शासन से न्यायपूर्ण निर्णय की कामना की।


पुरानी पेंशन और वरिष्ठता सहित अन्य प्रमुख मांगें

पीएमयूएमएस शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह ने कहा कि लंबे समय से शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे शिक्षकों के अनुभव, सेवा अवधि एवं शैक्षणिक योग्यता को ध्यान में रखते हुए उन्हें टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता से मुक्त किया जाना चाहिए।

उन्होंने अन्य प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना लागू करने, केंद्र के समान वेतनमान, वास्तविक नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता की गणना, नियुक्ति के पहले दिन से शत-प्रतिशत वेतनमान और परिवीक्षा अवधि को दो वर्ष करने की मांग भी की। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग में कार्यरत शिक्षकों को संगठन से जुड़ने, पंजीयन कराने और शिक्षक हित के मुद्दों पर सहयोग करने की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें- बेटियों का पिता के लिए ऐसा प्यार, 1400 किमी दूर से ढूंढ़ने चली आईं भोपाल, ट्रेन विवाद के बाद हुए लापता

शांतिपूर्ण न्याय यात्रा और एकजुटता का संकल्प

शिक्षकों ने शांतिपूर्ण तरीके से माध्यमिक शाला से न्याय यात्रा प्रारंभ कर भठिया स्थित सिंहवाहिनी माता मंदिर पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में अर्जी लगाई। जिला प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षक अपने अधिकारों और न्यायसंगत मांगों को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने शिक्षकों से एकजुट रहकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज शासन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस दौरान संगठन के जिला प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा सहित शेषमणि सिंह, शारदा प्रसाद सिंह, रमेश कुमार कुशवाहा, सचिव नागेंद्र कुमार पांडेय, और अन्य प्रमुख शिक्षकों ने भाग लिया। अंत में शिक्षकों ने एकजुटता का संकल्प लेते हुए कहा कि शिक्षक हित की मांगों को लेकर उनका संघर्ष शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा।