MP में नए प्राइवेट कॉलेज अब ऑनलाइन आवेदन से खुलेंगे; 7 दिसंबर की समय सीमा
मध्य प्रदेश में सत्र 2027-28 से नए निजी कॉलेज खोलने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उच्च शिक्षा विभाग ने नए विषय और पाठ्यक्रम शुरू करने के आवेदनों को भी इसी व्यवस्था में शामिल किया है।
Publish Date: Sun, 22 Nov 2026 10:25:07 AM (IST)Updated Date: Sun, 22 Nov 2026 10:25:07 AM (IST)
प्रतीकात्मक , एआई से तैयार फोटोHighLights
- मध्य प्रदेश में सत्र 2027-28 से नई व्यवस्था लागू
- निजी कॉलेज खोलने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन
- 7 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने की प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2027-28 से यह व्यवस्था लागू की है। कॉलेज संचालक सात दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेगा। नए विषय और पाठ्यक्रम के लिए भी यही प्रक्रिया लागू होगी।
कलेक्टर करेंगे निरीक्षण
इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और देरी रुकेगी। जमीन के दस्तावेज की जांच भू-अभिलेख पोर्टल से होगी। संस्थान को खसरा, बी-1 और नक्शा अपलोड करना होगा। आवेदन लाक करने के बाद बदलाव नहीं होगा।
जांच के बाद कलेक्टर की टीम मौके पर निरीक्षण करेगी। अनुमति नहीं मिलने पर संबंधित पुनर्विलोकन और अपील का मौका मिलेगा।