दीवाली-छठ पर सफर होगा आसान; 1 नवंबर से चलेगी पुणे-दानापुर स्पेशल, देखें टाइम टेबल
ट्रेन भेपाल मंडल के इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर और मदनमहल सहित कटनी, मैहर व सतना स्टेशनों पर रुकेगी। पुणे से रवाना होने के तीसरे दिन सुबह 7 बजे दानापुर पहुंचेगी।
Publish Date: Sat, 31 Oct 2026 02:53:35 PM (IST)Updated Date: Sat, 31 Oct 2026 02:53:35 PM (IST)
प्रतीकात्मकHighLights
- 1 नवंबर से चलेगी पुणे-दानापुर स्पेशल
- भोपाल मंडल के कई स्टेशनों पर ठहराव
- 3 से 15 नवंबर तक चलेगी वापसी ट्रेन
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे पुणे-दानापुर-हड़पसर स्पेशल ट्रेन का संचालन विशेष किराये पर करेगा।
गाड़ी संख्या 01441 पुणे-दानापुर स्पेशल 1 से 13 नवंबर तक नौ ट्रिप चलेगी। यह पुणे से रात 7:40 बजे रवाना होकर अगले दिन इटारसी 11:15, पिपरिया 12:24, नरसिंहपुर 1:30, मदनमहल 3:30, कटनी 4:50, मैहर 5:43 और सतना 6:50 बजे पहुंचेगी। तीसरे दिन सुबह 7 बजे दानापुर पहुंचेगी।
वापसी की 9 ट्रिप
वापसी में ट्रेन 01442 दानापुर-हड़पसर 3 से 15 नवंबर तक नौ ट्रिप चलेगी। दानापुर से सुबह 8:30 बजे रवाना होकर सतना, मैहर, कटनी, मदनमहल, नरसिंहपुर, पिपरिया और इटारसी होते हुए अगले दिन शाम 5:35 बजे हड़पसर पहुंचेगी।