• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में बनेगा प्रदेश का पहला डॉग शेल्टर होम, एक साथ 1000 आवारा कुत्तों को मिलेगा स्थायी ठिकाना

करीब 2.04 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रस्तावित इस शेल्टर में एक साथ 1000 कुत्तों को रखने की क्षमता होगी। नगर निगम की योजना में परिसर को 10 अलग-अलग केनेल ब्...और पढ़ें

By anuj mainaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 06:35:31 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 06:35:31 PM (IST)
भोपाल में बनेगा प्रदेश का पहला डॉग शेल्टर होम, एक साथ 1000 आवारा कुत्तों को मिलेगा स्थायी ठिकाना
आवारा और बीमार कुत्तों की समस्या का समाधान। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. आवारा और बीमार कुत्तों की समस्या का समाधान
  2. ₹46.32 लाख की लागत से बनेगा आधुनिक शेल्टर
  3. कालापानी शेल्टर में 9 महीने में पूरा होगा निर्माण

अनुज मैना, नवदुनिया, भोपाल। शहर की सड़कों पर झुंड में घूमते श्वान, हादसों में घायल होने वाले आवारा कुत्ते और बीमार पशुओं को लेकर नगर निगम की व्यवस्था अब तक ज्यादातर अस्थायी रही है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नगर निगम कालापानी क्षेत्र में प्रदेश का पहला डॉग शेल्टर होम बनाने जा रहा है जो शहर के आवारा कुत्तों के लिए बड़ा स्थायी ठिकाना बनेगा।

एक साथ 1000 कुत्तों को रखने की क्षमता

करीब 2.04 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रस्तावित इस शेल्टर में एक साथ 1000 कुत्तों को रखने की क्षमता होगी। नगर निगम की योजना में परिसर को 10 अलग-अलग केनेल ब्लॉक में बांटा गया है, ताकि बड़ी संख्या में कुत्तों को एक ही जगह रखने के बजाय अलग-अलग समूहों में रखा जा सके। खास बात यह है कि शेल्टर को केवल रहने की जगह के रूप में विकसित नहीं किया जा रहा, बल्कि इसमें बीमार और निगरानी की जरूरत वाले कुत्तों को सामान्य केनेल से अलग रखने के लिए क्वारंटाइन सुविधा भी होगी।


नौ महीने में पूरा करने का लक्ष्य

इसके साथ क्लिनिक, फूड स्टोर और स्टाफ रूम जैसी सुविधाएं भी प्रस्तावित हैं। हर केनेल में खुले हिस्से के साथ शेड की व्यवस्था रहेगी, जिससे श्वानों को धूप और बारिश से बचने के साथ खुली जगह भी मिल सके। निर्माण की संभावित लागत 46.32 लाख रुपये है और इसे नौ महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

बीमार श्वानों को अलग रखने की होगी व्यवस्था

प्रस्तावित डाग शेल्टर में बीमार, घायल या निगरानी की जरूरत वाले श्वानों को सामान्य श्वानों से अलग रखने की व्यवस्था होगी। इसके लिए परिसर में अलग क्वारंटाइन ब्लाक प्रस्तावित किया गया है। इसमें कई छोटे-छोटे कक्ष होंगे, जहां ऐसे श्वानों को रखा जा सकेगा। इससे बीमारी फैलने का खतरा कम करने और जरूरत के अनुसार अलग से देखभाल करने में मदद मिलेगी। शेल्टर परिसर में क्लिनिक भी प्रस्तावित है, जहां उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। इसके अलावा फूड स्टोर और स्टाफ रूम भी बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- एमपी में 5 लाख आदिवासी महिलाएं लाड़ली बहना योजना से बाहर, बैगा, सहरिया-भारिया जनजाति को शामिल करने की मांग; याचिका दायर

10 केनेल ब्लॉक में 1000 कुत्तों के लिए जगह

कालापानी में बनने वाले डॉग शेल्टर में 10 अलग-अलग केनेल ब्लाक बनाए जाएंगे। प्रत्येक ब्लॉक में करीब 100 कुत्तों को रखने की क्षमता होगी। इस तरह पूरे परिसर में एक साथ 1000 कुत्तों को रखा जा सकेगा। प्रत्येक केनेल में खुले क्षेत्र के साथ शेड बनाया जाएगा।

ड्राइंग में करीब 10.50 मीटर लंबा और चार मीटर चौड़ा शेड प्रस्तावित किया गया है, जबकि खुले हिस्से को चेनलिंक से घेरा जाएगा। केनेल ब्लाकों को अलग-अलग रखने से कुत्तों को समूहों में व्यवस्थित करने और परिसर के संचालन में सुविधा होगी। वहीं, शेड उन्हें धूप और बारिश से बचाने का काम करेंगे, जबकि खुले हिस्से में उन्हें पर्याप्त जगह मिल सकेगी।

कालापानी में डाग शेल्टर बनाने के लिए टेंडर जारी किया गया है। फिलहाल टेंडर प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार एजेंसी का चयन कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। शेल्टर में आवारा श्वानों को रखने और उनकी देखभाल के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।- एके साहनी, कार्यपालन यंत्री, नगर निगम