• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Ayush Counselling: 14 अक्टूबर से आयुष काउंसलिंग का तीसरा चरण; BAMS-BHMS में एडमिशन का शेड्यूल जारी

मध्यप्रदेश के आयुष कॉलेजों में BAMS, BHMS, BUMS और BNYS पाठ्यक्रमों की रिक्त राज्य कोटा सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग 14 अक्टूबर से 6 नवंबर ...और पढ़ें

By mukesh vishwakarmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 11:38:06 AM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 11:38:06 AM (IST)
MP Ayush Counselling: 14 अक्टूबर से आयुष काउंसलिंग का तीसरा चरण; BAMS-BHMS में एडमिशन का शेड्यूल जारी
प्रतीकात्मक, एआई से तैयार फोटो।

HighLights

  1. 14 अक्टूबर से शुरू होगा तीसरे चरण का पंजीयन
  2. खाली सीटों और मेरिट सूची का प्रकाशन 21 अक्टूबर को होगा
  3. 4 से 6 नवंबर तक कॉलेज में लेना होगा प्रवेश

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश के आयुष कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों (BAMS, BHMS, BUMS एवं BNYS) में प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। संचालनालय आयुष, मध्य प्रदेश ने राज्य कोटा की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के तृतीय चरण का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है।

तीसरे चरण की यह काउंसलिंग प्रक्रिया 14 अक्टूबर से शुरू होकर 6 नवंबर 2026 तक संचालित की जाएगी।

तृतीय चरण की प्रमुख डेटलाइन

ऑनलाइन पंजीयन : 14 से 16 अक्टूबर 2026

रिक्त सीटों एवं मेरिट सूची का प्रकाशन: 21 अक्टूबर 2026

च्वॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग: 28 से 30 अक्टूबर 2026

सीट आवंटन : 3 नवंबर 2026

महाविद्यालय में प्रवेश : 4 से 6 नवंबर 2026

यह भी पढ़ें- MP के 12 आयुर्वेद कॉलेजों में एडमिशन पर लगी रोक; BAMS की 950 सीटों पर संकट, NCISM से नहीं मिली हरी झंडी

विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

आयुष विभाग के अनुसार, नीट यूजी उत्तीर्ण ऐसे अभ्यर्थी जो प्रथम एवं द्वितीय चरण की काउंसलिंग में पंजीयन कराने से चूक गए थे या जिन्हें अब तक सीट आवंटित नहीं हुई है, वे 14 से 16 अक्टूबर के बीच पोर्टल पर नया पंजीयन करा सकते हैं।


सीट आवंटन के पश्चात अभ्यर्थियों को संबंधित आवंटन पत्र के साथ 4 से 6 नवंबर के बीच आवंटित महाविद्यालय में उपस्थित होकर मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना और प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करना अनिवार्य होगा।