• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

मध्य प्रदेश के मौसम ने ली करवट, दिन में बढ़ी तपिश, रात की ठिठुरन बरकरार; अगले सप्ताह से फिर बढ़ेगी ठंड

MP Weather 14th November Update: प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। मौसम शुष्क रहेगा। अगले सप्ताह से तापमान में कमी आएगी।

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 10:14:52 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 10:14:52 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मध्य प्रदेश के मौसम ने ली करवट, दिन में बढ़ी तपिश, रात की ठिठुरन बरकरार; अगले सप्ताह से फिर बढ़ेगी ठंड
नवंबर के दूसरे सप्ताह में बदला मौसम का मिजाज।

HighLights

  1. नवंबर के दूसरे सप्ताह में बदला मौसम का मिजाज
  2. MP में हवाओं का रुख बदलते ही दिन में बढ़ी तपिश
  3. दक्षिण-पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाया दिन का तापमान

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। नवंबर के दूसरे सप्ताह में मध्य प्रदेश के मौसम ने शुक्रवार को अचानक करवट ले ली। हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिम से बदलकर दक्षिण-पश्चिम होते ही दिन के तापमान में तेज उछाल दर्ज किया गया, लेकिन रात की ठिठुरन अब भी बरकरार है।

खंडवा सबसे गर्म, ग्वालियर में 24 घंटे में 4 डिग्री उछला पारा

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दिन की तपिश बढ़ने से खंडवा 35.1 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। खरगोन में पारा 34.6 और ग्वालियर में 34.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ग्वालियर में तो महज 24 घंटों के भीतर अधिकतम तापमान में 4 डिग्री का बड़ा उछाल आया।


वहीं, छिंदवाड़ा में 3.3 और गुना में 3.2 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में भी दिन का पारा 1.8 डिग्री चढ़कर 31.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पूरे प्रदेश में सिर्फ बालाघाट का मलाजखंड ही ऐसा रहा, जहां दिन का तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम रहा।

अगले सप्ताह फिर गिरेगा तापमान

न्यूनतम तापमान की बात करें तो इंदौर और दमोह 11.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे सर्द रहे। इसके बाद छिंदवाड़ा में 11.8 और भोपाल में रात का पारा लुढ़ककर 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- भोपाल में लंपी वायरस का खतरा, गोसेवकों ने निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, अधिकारियों को लगी फटकार

मौसम विज्ञानी एसएन साहू ने बताया कि हवाओं का रुख बदलने के कारण शुक्रवार को दिन के तापमान में उछाल आया है। प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। मौसम शुष्क रहेगा। अगले सप्ताह से तापमान में कमी आएगी।

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
भोपाल 31.9 12.0
इंदौर 31.8 11.6
ग्वालियर 34.2 16.4
जबलपुर 31.9 13.4

नोट -- तापमान डिग्री सेल्सियस में

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।