• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल के डोंगरगांव के सरकारी स्कूल में चोरी, ताले तोड़कर बच्चों की टेबल-कुर्सी और टाटपट्टियां तक ले गए चोर

भोपाल के नजीराबाद थाना क्षेत्र के डोंगरगांव स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात चोर ने स्कूल के कमरों के ताले तोड़कर सामान च...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 02:00:19 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 02:00:19 PM (IST)
भोपाल के डोंगरगांव के सरकारी स्कूल में चोरी, ताले तोड़कर बच्चों की टेबल-कुर्सी और टाटपट्टियां तक ले गए चोर
भोपाल के सरकारी स्कूल में ताले तोड़कर बच्चों की टेबल-कुर्सी और टाटपट्टियां तक ले गए चोर (AI तस्वीर)

HighLights

  1. यह वारदात नजीराबाद के डोंगरगांव में हुई
  2. सुबह स्कूल पहुंचने पर स्टाफ को पता चला
  3. संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र के डोंगरगांव स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात चोर ने स्कूल के कमरों के ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया। चोर स्कूल में रखी छात्रों की कुर्सी-बैंच, डेस्क और टाटपट्टियां तक ले गया। सुबह स्कूल स्टाफ पहुंचा तो कमरों के ताले टूटे मिले और सामान गायब था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर नजीराबाद थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी शाहनवाज खान ने बताया कि स्कूल में चोरी के मामले में संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ कर चोरी गए सामान और वारदात में शामिल अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।


यह भी पढ़ें- बैतूल में चोर की तालिबानी धुनाई: कटर लेकर पहुंचा था बैटरी चुराने, सारनी के लोगों ने पिलर से बांधकर सिखाया सबक