• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में अब दीवाली पर नहीं होगा बिजली संकट, 45 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों ने टाला आंदोलन

मध्य प्रदेश के 45 हजार बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों ने दीपावली पर 7 और 8 नवंबर को प्रस्तावित काम बंद आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया है।

By naman MishraEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 08:47:42 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 08:47:42 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एमपी में अब दीवाली पर नहीं होगा बिजली संकट, 45 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों ने टाला आंदोलन
एमपी के 45 हजार बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों का बड़ा फैसला।

HighLights

  1. एमपी के 45 हजार बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों का बड़ा फैसला
  2. दीवाली पर प्रस्तावित हड़ताल स्थगित, बहाल रहेगी बिजली व्यवस्था
  3. 7 और 8 नवंबर को काम बंद नहीं करेंगे बिजली आउटसोर्स कर्मचारी

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश के 45 हजार बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों ने दीपावली पर 7 और 8 नवंबर को प्रस्तावित काम बंद आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया है। ऊर्जा सचिव के साथ सकारात्मक चर्चा और बिजली कंपनियों के प्रशासन से मांगों के निराकरण को लेकर बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया।

मध्य प्रदेश बिजली आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के प्रांतीय संयोजक मनोज भार्गव, महामंत्री दिनेश सिसोदिया और जनता यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र भदौरिया ने इसकी घोषणा की।

34 सूत्रीय मांगों पर बातचीत के बाद आंदोलन स्थगित

भार्गव के अनुसार, मध्य क्षेत्र बिजली प्रशासन से भोपाल और पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रशासन से जबलपुर में 34 सूत्रीय मांगों पर चर्चा हो चुकी है। शेष चार बिजली कंपनियों के साथ दीपावली के बाद बातचीत प्रस्तावित है। आंदोलन स्थगित होने के बाद कर्मचारी दीपावली पर भी बिजली व्यवस्था के संचालन, संधारण और रखरखाव में योगदान देंगे।


यह भी पढ़ें- एमपी में पानी सप्लाई और सीवरेज कार्यों को मिलेगी गति, MPUDC ने जारी किए 50.73 करोड़

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।