• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में पानी सप्लाई और सीवरेज कार्यों को मिलेगी गति, MPUDC ने जारी किए 50.73 करोड़

कंपनी के प्रबंध संचालक एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने बताया कि परियोजनाओं की प्रगति के साथ समय पर भुगतान सुनिश्चित करना कंपनी की प्राथमिकता है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 08:36:54 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 08:36:54 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एमपी में पानी सप्लाई और सीवरेज कार्यों को मिलेगी गति, MPUDC ने जारी किए 50.73 करोड़
अमृत मिशन और एडीबी परियोजनाओं के देयकों का निपटारा।

HighLights

  1. अमृत मिशन और एडीबी परियोजनाओं के देयकों का निपटारा
  2. एमपी अर्बन डेवलपमेंट कंपनी ने जारी की 50 करोड़ की राशि
  3. परियोजनाओं की प्रगति के साथ समय पर भुगतान प्राथमिकता

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी (एमपीयूडीसी) द्वारा नवंबर माह में विभिन्न विकास परियोजनाओं के अंतर्गत ठेकेदारों एवं संबंधित एजेंसियों को कुल 50 करोड़ 73 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। इससे प्रदेश में संचालित जल प्रदाय, सीवरेज एवं अन्य नगरीय अधोसंरचना परियोजनाओं के क्रियान्वयन को गति मिलेगी।

एमडी संकेत भोंडवे ने दी जानकारी

कंपनी के प्रबंध संचालक एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने बताया कि परियोजनाओं की प्रगति के साथ समय पर भुगतान सुनिश्चित करना कंपनी की प्राथमिकता है। इसी दिशा में नवंबर माह में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत देयकों का भुगतान किया गया है।


यह भी पढ़ें- एमपी के होमगार्डों के लिए खुशखबरी... 2,790 को अपने गृह जिलों में मिलेगी पोस्टिंग, ऑनलाइन करना होगा आवेदन

समय पर भुगतान से निर्माण कार्यों में आएगी तेजी

एडीबी फेज-एक, एडीबी फेज-दो, विश्व बैंक सहायतित परियोजनाओं, विशेष निधि, अमृत मिशन एवं फायर परियोजनाओं सहित विभिन्न योजनाओं में भुगतान की कार्रवाई की गई है। नियमित वित्तीय प्रबंधन और भुगतान से परियोजनाओं में कार्यरत एजेंसियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध होंगे तथा निर्माण कार्यों की निरंतरता बनी रहेगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।