• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

अब गैस सिलिंडर पर चोरों की नजर, भोपाल में घर की पार्किंग से एक साथ 4 सिलिंडर पार, CCTV में कैद हुई वारदात

भोपाल में लोग जिस सिलिंडर के लिए एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं और लंबी-लंबी कतारों में लगे रहते हैं, अब बदमाशों ने उन्हीं सिलिंडरों को चुराना शुरू कर...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 17 Mar 2026 01:33:10 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Mar 2026 04:07:45 AM (IST)
अब गैस सिलिंडर पर चोरों की नजर, भोपाल में घर की पार्किंग से एक साथ 4 सिलिंडर पार, CCTV में कैद हुई वारदात
गैस की किल्लत के बीच सिलेंडर चोरो का आतंक। (AI से जेनरेट की गई इमेज)

HighLights

  1. गैस की किल्लत के बीच सिलेंडर चोरो का आतंक
  2. कोहेफिजा में 3 खाली और 1 भरा सिलेंडर चोरी
  3. चोरों ने हाथ साफ कर परिवार को छोड़ा खाली हाथ

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। देशभर में जहां रसोई गैस को लेकर लोगों के बीच बेचैनी और लंबी इंतजार की स्थिति बनी हुई है, वहीं अब चोरों की नजर भी सिलिंडर पर पड़ने लगी है। भोपाल में लोग जिस सिलिंडर के लिए एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं और लंबी-लंबी कतारों में लगे रहते हैं, अब बदमाशों ने उन्हीं सिलिंडरों को चुराना शुरू कर दिया है। कोहेफिजा में बदमाशों ने एक ही घर से चार सिलिंडर चोरी कर लिए।

पार्किंग से एक साथ चार सिलिंडर पार

सिलिंडर मालिक उन्हें भरवाने के लिए एजेंसी जाने वाले थे और पार्किंग में तीन खाली व एक भरा सिलिंडर रखा था। लेकिन आधी रात को बदमाश घर में घुस गए और पार्किंग से एक-एक कर चारों सिलिंडर चोरी कर ले गए। सिलिंडर चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय राबिन जैन ने शिकायत दर्ज कराई है।


सीसीटीवी में कैद हुई तीन बदमाशों की करतूत

उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे जब वे घर की पार्किंग में पहुंचे तो वहां रखे सिलिंडर गायब मिले। जांच करने पर पता चला कि एक भरा हुआ भारत गैस सिलिंडर और तीन खाली इंडेन गैस सिलिंडर चोरी हो चुके हैं। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में सामने आया कि रात करीब 12:30 बजे तीन युवक मोटरसाइकिल से पहुंचे।

यह भी पढ़ें- रतलाम सराफा में गुंडागर्दी: सट्टे की वसूली के लिए प्रतापगढ़ और इंदौर से आए बदमाश, व्यापारी से 50 लाख वसूलने की चर्चा

पुलिस ने दर्ज किया केस, तलाश जारी

बदमाश कुछ ही मिनटों में पार्किंग में घुसे, सिलिंडर उठाए और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। चोरी गए सिलिंडरों की कीमत करीब छह हजार रुपये बताई गई है। कोहेफिजा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।