• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

चोरों को भाया विधायक जी का बंगला! MLA अनिल जैन के बंगले पर तीसरी बार चोरी, टीवी-ड्राईफ्रूट्स ले गए चोर

निवाड़ी विधायक अनिल जैन के भोपाल में प्रोफेसर कॉलोनी स्थित सरकारी बंगले में खिड़की के सरिए तोड़कर चोर अंदर घुसे और कमरे में रखी एलईडी टीवी, चश्मा और डायनिंग टेबल पर रखे ड्रायफ्रूट्स के डिब्बे चोरी कर ले गए।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 04:05:23 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 04:05:23 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
चोरों को भाया विधायक जी का बंगला! MLA अनिल जैन के बंगले पर तीसरी बार चोरी, टीवी-ड्राईफ्रूट्स ले गए चोर
निवाड़ी विधायक के बंगले से फिर हुई चोरी।

HighLights

  1. निवाड़ी विधायक के बंगले से फिर हुई चोरी
  2. जनप्रतिनिधियों के आवास भी नहीं सुरक्षित
  3. तीन बार निशाना बना विधायक का बंगला

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि जनप्रतिनिधियों के आवास भी सुरक्षित नहीं हैं। निवाड़ी विधायक अनिल जैन के भोपाल में प्रोफेसर कॉलोनी स्थित सरकारी बंगले में खिड़की के सरिए तोड़कर चोर अंदर घुसे और कमरे में रखी एलईडी टीवी, चश्मा और डायनिंग टेबल पर रखे ड्रायफ्रूट्स के डिब्बे चोरी कर ले गए। विधायक के बंगले में चोरी की यह तीसरी वारदात बताई जा रही है। खास बात यह है कि पहले हुई चोरियों में भी टीवी और ड्रायफ्रूट्स ही चोर लेकर गए हैं।

खिड़की के सरिए टूटे मिले

पुलिस के अनुसार, फरियादी कालीचरण अहिरवार (73), निवासी गोपाल नगर, अवधपुरी, दुग्ध महासंघ से सेवानिवृत्त हैं और विधायक के बंगले पर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि तीन नवंबर को दोपहर 12 बजे बंगले पहुंचे थे, तब सब कुछ सामान्य था। अगले दिन 4 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे पहुंचे तो खिड़की के सरिए टूटे मिले।


अंदर जांच करने पर विधायक के कमरे से एलईडी टीवी, डायनिंग टेबल पर रखे ड्रायफ्रूट्स के डिब्बे और चश्मा गायब मिले। कर्मचारी ने बताया कि चोरी 3 नवंबर दोपहर 1 बजे से 4 नवंबर दोपहर 3 बजे के बीच हुई है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- बुरहानपुर में कुएं में गिरे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने निकाला, निकलते ही जंगल में भागा

तीसरी बार चोरी, हर बार टीवी और ड्रायफ्रूट्स पर हाथ साफ

विधायक अनिल जैन के बंगले को चोर पहले भी दो बार निशाना बना चुके हैं। दोनों वारदातों में बंगले से टीवी और ड्रायफ्रूट्स चोरी होने की बात सामने आई है। बार-बार एक ही तरह की चोरी होने के बावजूद आरोपितों का फिर वारदात को अंजाम देना सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।