भोपाल: बगरोदा में जेसीबी की खुदाई से फटी थिंक गैस की पाइपलाइन; 4 घंटे ठप रही सप्लाई, कंपनी ने दर्ज कराई FIR
सोमवार को बगरोदा स्थित सीआरपीएफ कॉलोनी में सीवेज लाइन डालने के कार्य के दौरान जेसीबी मशीन से खुदाई की जा रही थी, इससे थिंक गैस की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 08:28:40 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 08:28:40 PM (IST)
थिंक गैस की आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम मौके पर पहुंची और प्रभावित पाइपलाइन को अलग कर सुधार कार्य शुरू किया। सौ- थिंक गैस टीमHighLights
- सीवेज लाइन की खुदाई के दौरान जेसीबी से गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई
- थिंक गैस की टीम ने करीब चार घंटे में मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की
- कंपनी ने जिम्मेदार पक्ष के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर में निर्माण एजेंसियों द्वारा बिना समन्वय बनाए काम किया जा रहा है। इसकी वजह से शहर में कभी पेयजल पाइप लाइन फूटने की शिकायतें आती हैं, तो कभी गैस पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाती है।
सोमवार को बगरोदा स्थित सीआरपीएफ कॉलोनी में सीवेज लाइन डालने के कार्य के दौरान जेसीबी मशीन से खुदाई की जा रही थी, इससे थिंक गैस की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और गैस का रिसाव होने लगा।
4 घंटे सप्लाई रही ठप
घटना की सूचना मिलते ही थिंक गैस की आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम मौके पर पहुंची और प्रभावित पाइपलाइन को अलग कर सुधार कार्य शुरू किया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने पाइप लाइन को सुधारा और गैस आपूर्ति बहाल की।
कंपनी का कहना है कि समय रहते कार्रवाई से किसी बड़ी घटना या दुर्घटना को टाला गया।
दर्ज कराई एफआईआर
कंपनी ने बताया कि पाइपलाइन मार्ग पर रूट मार्कर, चेतावनी संकेत और आपातकालीन संपर्क बोर्ड लगाए गए हैं। इसके बावजूद एजेंसी ने खुदाई से पहले कंपनी को सूचना नहीं दी और घटना के बाद भी रिपोर्ट नहीं की।
कंपनी ने जिम्मेदार पक्ष के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। नियमों के तहत किसी भी खुदाई कार्य से पहले नगर निगम या सिटी गैस वितरण कंपनी को निर्धारित नंबर 18001025107 पर सूचना देना जरूरी है।