
राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग ने विभागीय कार्यों में गति लाने और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सीनियर इंजीनियर के तबादले का आदेश जारी किया है। लोक निर्माण विभाग के उप सचिव प्रदीप जैन द्वारा 20 नवंबर 2026 को जारी इस आदेश के तहत तीन सुपरिटेंडेंट इंजीनियर (सिविल) को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना सौंपी गई है।

| क्र. | अधिकारी का नाम एवं पदनाम | वर्तमान पदस्थापना | नवीन पदस्थापना |
| 1. |
शालिग राम बघेल, अधीक्षण यंत्री (सिविल)
|
प्रभारी प्रमुख अभियंता (भवन), लोक निर्माण विभाग, भोपाल
|
प्रभारी प्रमुख अभियंता (बी.एण्ड आर.), लोक निर्माण विभाग, भोपाल
|
| 2. |
रामलाल वर्मा, अधीक्षण यंत्री (सिविल)
|
प्रभारी प्रमुख अभियंता (बी.एण्ड आर.), लोक निर्माण विभाग, भोपाल
|
प्रभारी मुख्य अभियंता (पर्यटन विभाग के अंतर्गत म.प्र. पर्यटन विकास निगम, भोपाल में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं सौंपते हुए)
|
| 3. |
योगेन्द्र सिंह बागोले, अधीक्षण यंत्री (सिविल)
|
प्रभारी मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग, उज्जैन परिक्षेत्र, उज्जैन
|
प्रभारी प्रमुख अभियंता (भवन), लोक निर्माण विभाग, भोपाल
|
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार जारी इस तबादला सूची को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। इस फेरबदल के तहत उज्जैन परिक्षेत्र में प्रभारी मुख्य अभियंता के रूप में पदस्थ योगेन्द्र सिंह बागोले को भोपाल मुख्यालय में प्रभारी प्रमुख अभियंता (भवन) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, जबकि शालिग राम बघेल को अब (बी.एण्ड आर.) विंग का प्रभारी प्रमुख अभियंता बनाया गया है। वहीं रामलाल वर्मा की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम को सौंपी गई हैं।
यह भी पढ़ें- एमपी के 55 जिलों में 3.76 लाख लोगों को समाधान का इंतजार, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतें लंबित, भोपाल सबसे फिसड्डी