भोपाल के फंदा में सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस, 28 नवंबर को चक्काजाम
ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री शुरू होने से हवा, पानी और जमीन प्रदूषित होंगे। बड़ा तालाब के कैचमेंट क्षेत्र में स्थित होने के कारण जलस्रोतों पर भी असर पड़ सकता है।
Publish Date: Fri, 27 Nov 2026 08:28:06 AM (IST)Updated Date: Fri, 27 Nov 2026 08:28:06 AM (IST)
फंदा के ग्रामीणों ने मशाल जुलूस निकालकर सीमेंट फैक्ट्री का विरोध किया। वीडियो ग्रैबHighLights
- सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में किसानों और ग्रामीणों ने मशाल जुलूस निकाला
- हवा, पानी और जमीन के प्रदूषित होने के साथ बड़ा तालाब के कैचमेंट क्षेत्र पर असर की आशंका
- 28 नवंबर को दोपहर 12 बजे रेलवे क्रासिंग के पास बैठक और चक्काजाम का एलान
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। जिले की ग्राम पंचायत फंदा क्षेत्र में प्रस्तावित सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में गुरुवार को किसान और ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। उन्होंने गुरुवार रात फंदा में मशाल जुलूस निकालकर नारेबाजी की और आंदोलन के लिए कार्यालय भी शुरू किया।
समिति ने 28 नवंबर को दोपहर 12 बजे रेलवे क्रासिंग के पास विशाल बैठक के साथ चक्काजाम करने का ऐलान किया है।
हवा, पानी खराब होने की आशंका
ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री शुरू होने से हवा, पानी और जमीन प्रदूषित होंगे। बड़ा तालाब के कैचमेंट क्षेत्र में स्थित होने के कारण जलस्रोतों पर भी असर पड़ सकता है।
फैक्ट्री न खोले जाने की मांग
जिला पंचायत सदस्य देवकुंवर अनिल हाड़ा ने गुरुवार को जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी को पत्र सौंपकर फैक्ट्री की अनुमति नहीं देने की मांग की है।
समिति का दावा है कि फंदाकलां, बरखेड़ी, गौर, धतूरिया, गुनगा, नीलबड़, रातीबड़ सहित दर्जनों गांव प्रभावित हो सकते हैं।