• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में होली और धुरेड़ी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, दो दिन भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, डायवर्ट रहेंगे रास्ते

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आगामी होली एवं धुरेड़ी पर्व को हर्षोल्लास और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नगरीय यातायात पुलिस ने ...और पढ़ें

By Brijendra RishishwarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Mon, 02 Mar 2026 05:10:29 AM (IST)Updated Date: Mon, 02 Mar 2026 05:10:28 AM (IST)
भोपाल में होली और धुरेड़ी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, दो दिन भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, डायवर्ट रहेंगे रास्ते
भोपाल में होली और धुरेड़ी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी (AI Generated Image)

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर में आगामी होली एवं धुरेड़ी पर्व को हर्षोल्लास और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नगरीय यातायात पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और यातायात डायवर्सन प्लान जारी किया है। दो और तीन मार्च की मध्यरात्रि को होने वाले होलिका दहन और चार मार्च को आयोजित होने वाले पारंपरिक धुरेड़ी जुलूस को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया हैं।

पुलिस के अनुसार, शहर के मोहल्लों और कालोनियों में होलिका दहन के दौरान जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आंतरिक क्षेत्रों में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। चार मार्च को आयोजित होने वाला धुरेड़ी का चल समारोह सुबह आठ बजे दयानंद चौक से प्रारंभ होकर जुमेराती गेट, घोड़ा नक्कास, कुंदन नमकीन मार्ग, मंगलवारा, इतवारा, लखेरापुरा और भवानी चौक जैसे पुराने शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ जनकपुरी में समाप्त होगा।


सुबह से ही लागू रहेगा यातायात प्रतिबंध

इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की भव्यता को देखते हुए पुराने शहर के मुख्य मार्गों पर सुबह से ही यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। विशेष रूप से मोती मस्जिद से बुधवारा, भारत टॉकीज से इतवारा और नादरा बस स्टैंड से घोड़ा नक्कास की ओर जाने वाले सभी प्रकार के लोक परिवहन और भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में मस्जिद में नमाज के दौरान बच्चे को डांटने पर खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में 3 लोग घायल; आरोपी फरार

इन रास्तों का कर सकते हैं इस्तेमाल

असुविधा से बचने के लिए यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की है। जो नागरिक इन क्षेत्रों से गुजरना चाहते हैं, वे वीआईपी रोड, लिली टॉकीज चौराहा या कमला पार्क होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। अल्पना तिराहा से सिंधी कॉलोनी और शाहजहानाबाद की ओर जाने वाले यात्री समानांतर मार्गों का प्रयोग कर सकेंगे।