भोपाल में 25 नवंबर से बदलेगा ट्रैफिक रूट... 20 दिनों के लिए होगा डायवर्जन, मेट्रो निर्माण के चलते बदली व्यवस्था
Bhopal Traffic Diversion: भोपाल मेट्रो के निर्माण कार्य के चलते 25 नवंबर से रोशनपुरा चौराहा से राजभवन तिराहे तक 20 दिनों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।
Publish Date: Fri, 20 Nov 2026 10:31:00 PM (IST)Updated Date: Fri, 20 Nov 2026 10:31:00 PM (IST)
25 नवंबर से 20 दिनों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन। (AI Generated Image)HighLights
- 25 नवंबर से 20 दिनों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन
- रोशनपुरा से राजभवन तिराहा तक बंद रहेगा मार्ग
- मेट्रो कार्य के कारण 25 नवंबर से बदलेगा रूट
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल मेट्रो के निर्माण कार्य के चलते 25 नवंबर से रोशनपुरा चौराहा से राजभवन तिराहे तक 20 दिनों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। रोशनपुरा से मुगल बाजार, जहांगीराबाद (जैन मंदिर) तक निर्माण कार्य तीन चरणों में किया जाना है।
पहले चरण में रोशनपुरा से राजभवन तिराहे तक काम होगा। इसके बाद राजभवन से कंट्रोल रूम तिराहा और तीसरे चरण में कंट्रोल रूम से मुगल बाजार, जहांगीराबाद चौराहे तक निर्माण किया जाएगा।
इन मार्गों से गुजरेंगे वाहन
- परिवर्तित मार्ग: रोशनपुरा से राजभवन (गांधी पार्क तिराहा) की ओर जाने वाले वाहन बाणगंगा चौराहा, केएन प्रधान तिराहा और मछलीघर होकर निकल सकेंगे।
- वैकल्पिक मार्ग: लिंक रोड-1 से अंकुर स्कूल, रमेश टेलर और नरेश बटन भंडार होकर रोशनपुरा पहुंचा जा सकेगा।
- विधानसभा, मंत्रालय और बिरला मंदिर जाने वाले वाहन: एमएल रेस्ट हाउस, मालवीय नगर तिराहा से गांधी पार्क तिराहा होकर मछलीघर से निकल सकेंगे। इस मार्ग की सड़क संकरी होने के कारण केवल दोपहिया और चारपहिया वाहन ही चलेंगे।
- बड़े और मध्यम वाहन: रोशनपुरा चौराहा और बाणगंगा होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें- विदिशा में किशोरी से ज्यादती का मामला, सोशल मीडिया पर उठी गिरफ्तारी की मांग, योगिता भयाना ने रखा 50 हजार का इनाम